सरकार के कुशासन के खिलाफ जेन जी के बाद जेन अल्फ़ा सड़कों पर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 20 अगस्त 2026। पूरे प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं सड़को की जर्जर स्थिति के खिलाफ जेन जी युवाओं के बाद अब स्कूली बच्चो जेन अल्फ़ा के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा है कि भाजपा सरकार की उपेक्षा और बदइंतेज़ामी को लेकर स्कूली बच्चे स्कूलों में ताला जड़कर प्रदर्शन करने हेतु मजबूर है। शिक्षकों की कमी, कापी-किताब और गणवेश का अभाव, मध्यान भोजन की अव्यस्वथा लगभग पूरे प्रदेश में है। हर महीने सैकड़ों शिक्षक रिटायर हो रहे है, पिछले ढाई साल में नियमित शिक्षक के एक भी पद पर सरकार नियुक्ति नहीं कर पाई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा है कि बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छोटे बच्चो जेन अल्फ़ा को सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना पढ़ रहा है। दुर्ग जिले के धमधा, धमतरी जिले के बरना, रायगढ़ और बालोद जिले के शिकारीटोला, मोहला मानपुर जिले के आमटोला सहित दर्जनों स्कूलों में ताला लगाकर बच्चें प्रदर्शन के लिए मजबूर है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने बताया कि सड़क की बदहाली के खिलाफ रायगढ़ जिले के राबर्टसन स्टेशन भालूनारा में बच्चों ने कीचड़ के गड्डे के पानी में नहाकर विरोध जताते हुए हाँथो में तख्ती लेकर “सड़क चाहिए भीख नहीं यह हक़ है कोई अहसान नहीं” का नारा लगाया, इसी प्रकार धमतरी जिले के बारना स्कूल के बच्चे पाँच-पाँच विषय के शिक्षक की कमी को लेकर “रघुपति राघव राजा राम शिक्षक की व्यवस्था कर भगवान” के नारे लगा रहे है लेकिन सरकार के कान में जूँ नहीं रेंग रही है और शिक्षा मंत्री के साथ-साथ पूरी सरकार रील बनाने में व्यस्त है।

Leave a Reply

Next Post

मृत डॉक्टरों और दूसरे के रजिस्ट्रेशन पर अस्पताल संचालन मरीजों के भरोसे से खिलवाड़, सरकार तत्काल कार्रवाई करे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मृत डॉक्टरों के नाम, नामी डॉक्टरों की पहचान और दूसरे डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल कर अस्पतालों का संचालन किया जाना मरीजों के साथ खुला विश्वासघात है। मरीज किसी बड़े […]

You May Like

सुबह की डाइट में शामिल करें भीगे चने....|....जोड़ों में सूजन-दर्द कम करना है तो डाइट में करें बदलाव....|....एशियाड: गोल्ड जीतने वाली प्रणवी उर्स को आईजीयू देगा 10 लाख....|....अनाहत सिंह बोलीं- फाइनल की हार से उबरने में समय लगा....|....'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री यामी....|....अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील....|....अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग....|....भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात....|....महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी