ऐक्टर रवि चोपड़ा का कैंसर से निधन, सोनू सूद और अक्षय कुमार से मांगी थी मदद

शेयर करे

बॉलिवुड अभिनेता रवि चोपड़ा का शुक्रवार रात निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कैसर था। उनका परिवार उनके इलाज का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। रवि को 1972 में आई फिल्म ‘मोम की गुड़िया’ में अपने रोल के लिए उन्हें याद किया जाता है। वह रतन नाम से भी जाने जाते थे।

खाने के लिए थे गुरुद्वारे के भरोसे

बॉलिवुड से इस साल एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। इरफान खान, ऋषि कपूर और वाजिद खान जैसे सितारों को खोने के बाद ऐक्टर रवि चोपड़ा के निधन की खबर आई है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। खाने के लिए उन्हें गुरुद्वारे या मंदिर के प्रसाद के भरोसे रहना पड़ रहा था।

ऐक्टर्स से मांगी थी इलाज में मदद
वह लंबे वक्त से पंचकूला में किराए के घर पर रह रहे थे। उनके पास इलाज के भी पैसे नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अक्षय कुमार, सोनू सूद और धर्मेंद्र से मदद की गुहार लगा चुके थे। उन्होंने लड़खड़ाती जुबान से ऐक्टर्स से हेल्प मांगी थी और कहा था, अगर मेरा शरीर साथ देता तो मैं नौकरी कर लेता लेकिन मैं रोटी के लिए भी लंगर पर निर्भर हू।

घरवालों की वजह से नहीं कीं फिल्में
रवि चोपड़ा का असली नाम अब्दुल जफ्फार खान था। उन्होंने ‘मोम की गुड़िया’ में तनुजा के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुईं लेकिन उनकी घरवालों को यह काम पसंद नहीं थी। इसके चलते उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ दी थी।

Leave a Reply

Next Post

सुनील गावस्कर ने कहा- अक्टूबर से पहले क्रिकेट खेलना सेफ नहीं होगा

शेयर करेकोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते मार्च के बाद से स्पोर्ट्स इवेंट्स स्तगित या रद्द कर दिए गए थे। फुटबॉल की वापसी हो चुकी है, लेकिन अभी तक क्रिकेट की वापसी नहीं हो सकी है। अगले महीने इंग्लैंड में इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। जुलाई में […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान