राइज एंड फॉल सीजन 2: ‘नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 03 अक्टूबर 2026। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में खूब ड्रामा और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो में स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला और ‘नागिन’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी जैसे सेलेब्स नजर आए हैं। हाल ही में शहजाद और प्रियंका के बीच बहस देखने को मिली। इस दौरान प्रियंका ने ऐसी टिप्पणी कर दी कि सभी हंसने लगे।

क्यों भिड़े शहजाद और प्रियंका चाहर?
शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें शहजाद पूनावाला एक प्रतिभागी से प्रिंयका के लिए इशारा करते हुए कहते हैं, ‘क्या खिलवा दिया इनको राज आपने एक हफ्ता’। इस पर प्रियंका चाहर कहती हैं, ‘वो उनको भी पता है कि क्या खिलवा दिया’। शहजाद कहते हैं, ‘नेवले और साप की लड़ाई में नेवला साप को खत्म कर देता है’। 

प्रियंका चाहर ने दिया शहजाद को जवाब
शहजाद की बात का जवाब देते हुए प्रियंका चाहर ने कहा, ‘वैसे नागिन जब बदला लेने पर आती है तो बात ही अलग होती है’। शहजाद हंसते हुए कहते हैं, ‘नागिन के पास बस डायलॉग है। सिर्फ डायलॉग, डायलॉग और डायलॉग’। इस पर प्रियंका चाहर कहती हैं, ‘नागिन रिवेंज ऐसा लेती है ना कि रूह कांप जाती है सामने वाले की’। यह बोलते हुए प्रियंका वहां से हंसते हुए चली गईं। शुरुआत तीखी तकरार से हुई, मगर बाद में प्रियंका और शहजाद दोनों ही हंसने लगे’। यह देखकर तेज प्रताप हंसते नजर आए।

कब और कहां देख सकते हैं शो?
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘नागिन और नेवला की फाइट में आप किसकी साइड हैं’? बता दें कि यह शो प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर प्रसारित होता है। हर दिन दोपहर 12 बजे नया एपिसोड आता है। 

Leave a Reply

Next Post

एआई कंपनियों के वैल्यूएशन में कमी से भारत में बढ़ सकता है पूंजी प्रवाह

शेयर करेआरबीआई गवर्नर का बयान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कंपनियों के वैल्यूएशन में कमी से वैश्विक निवेश चक्र में धीमेपन के बावजूद भारत में पूंजी प्रवाह में वृद्धि हो सकती है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर […]

You May Like

100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था....|....'रॉकेट' पर सवार दो युवक गिरफ्तार....|....पटवारी से आरआई परीक्षा का पेपर लीक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....15 करोड़ का सालाना कारोबार, आलीशान जिंदगी... फिर भी चुना संन्यास....|....कर्नाटक के ड्रग तस्कर के लिए कूरियर बॉय बना था इंजीनियर....|....सिंचाई संकट: 77 गांवों में बंद है नर्मदा का पानी....|....अजनार को स्वच्छ बनाने की जिद में 'बिट्टू तबाही' बीमार....|....विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल....|....रिक्शा चालक का पैनकार्ड लगा फर्जीवाड़ा....|....धान खरीदी में भाजपा सरकार की तुगलकी नीति, 15 जनवरी के बाद ही डीओ का नियम किसानों और समितियों के साथ धोखा - कांग्रेस