जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ मार्च में निकालेगी जन अधिकार यात्रा, जन अदालत लगाकर पेश करेगी चार्जशीट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक संभावित है। ऐसे में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी मार्च में जन अधिकार यात्रा निकालेगी। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्रों में जन अदालत लगाएगी। इसका उद्देश्य राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और कांग्रेस को सत्ता में नहीं रहने की सजा सुनाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर पार्टी ने सोमवार को रायपुर में बैठक बुलाई थी। 

सिविल लाइन स्थित सागौन बंगले में हुई जेसीसीजे की प्रदेश कार्यकारिणी कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, ऋचा जोगी, महामंत्री महेश देवांगन, वरिष्ठ नेता सूर्यकांत तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में संकल्प लिया गया कि 2023-2024 के चुनाव में हर हाल में जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा कर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाएंगे। साथ ही तीन प्रस्ताव पास किए गए। 

  • जन अधिकार यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन के कारण यात्रा के अगले चरण में प्रदेश के अन्य जिलों में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मार्च माह के मध्य से आरंभ हो सकती है। 
  • छत्तीसगढ़ में दोनों राष्ट्रीय दलों के विरुद्ध एक मजबूत विकल्प देने, समान विचारधारा वाले अन्य दलों से बातचीत करने और गठबंधन की संभावनाओं पर अंतिम निर्णय लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी को अधिकृत किया जाता है। 
  • पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, प्रत्येक विधानसभा में लोगों के बीच जाकर विधानसभा स्तरीय समस्याओं की सूचि  तैयार करेंगे। इसे कांग्रेस सरकार के विरुद्ध “आरोप पत्र” यानि “चार्जशीट” का रूप दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में विशाल जन अदालत लगाकर, ‘चार्जशीट’ दाखिल की जाएगी और कांग्रेस सरकार को इस बार  सत्ता नहीं सजा देने (वोट न देने) का फैसला पारित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे तीन ग्रामीणों की मौत, ठंड से बचे लेकिन घुट गया दम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर 13 फरवरी 2023। अंबिकापुर के बलरामपुर जिले के ग्राम खजुरी में बीती रात ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे तीन ग्रामीणों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में जीजा-साला एवं उनका एक रिश्तेदार युवक शामिल है। उनके साथ सो रहा एक अन्य ग्रामीण […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड