देश में सबसे अधिक संक्रमित मरीजों का जिला बना पुणे, दिल्ली-मुंबई से भी आगे,अब तक कुल 1.82 लाख कोरोना मरीजों की पुष्टि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पुणे के बाद दिल्ली 1.79 लाख केस के साथ दूसरे और मुंबई 1.48 लाख केस के साथ तीसरे स्थान पर

देश में कोरोना के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुआ महाराष्ट्र का पुणे जिला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पुणे 03 सितंबर 2020। कोरोना के संकट काल के बीच महाराष्ट्र का पुणे शहर अब देश के सबसे अधिक संक्रमित मरीजों का शहर बन गया है। पुणे शहर में अब तक कुल 1.82 लाख कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जो कि देश में एक शहर के लिहाज से सबसे अधिक है। देश में सबसे ज्यादा कोविड केस जिन 5 शहरों में हैं, उनमें महाराष्ट्र के तीन शहर शामिल हैं।

पुणे के अलावा इस सूची में दूसरे स्थान पर मुंबई शहर है। मुंबई में कुल 1.48 लाख केस रिपोर्ट किए जा चुके हैं। इसके बाद चेन्नै शहर है, यहां 1.37 लाख केस मिले हैं। ठाणे जिला (1.35 लाख केस) इस सूची में चौथे स्थान पर है। वहीं बेंगलुरु पांचवें स्थान पर (1.35 लाख केस) है। बुधवार को पुणे शहर ने दिल्ली के 1.79 लाख मरीजों की संख्या को पार कर लिया है। अब ये शहर में देश में सबसे अधिक मरीजों का शहर है।

महाराष्ट्र में पुणे शहर में ही मिले थे पहले मरीज

पुणे शहर से ही महाराष्ट्र में कोरोना के पहले दो मरीज मिले थे। बाद में संक्रमण का प्रभाव बढ़ा तो मुंबई शहर इसकी चपेट में आ गया। मुंबई में मई, जून, जुलाई और अगस्त के महीने में केस बढ़ते रहे। वहीं पुणे में सिर्फ जुलाई महीने में इतने केस बढ़े कि इसकी रफ्तार बेकाबू हो गई। 14 से 27 जुलाई के बीच देश में कुल 5 लाख 74 हजार 858 केसों की पुष्टि हुई। इनमें 37 हजार 950 मरीज पुणे शहर से थे। बताया जा रहा है कि पुणे जिले में जितने नए केस आ रहे, उसमें बड़ा हिस्सा यहां के शहरी क्षेत्र और पिंपरी-चिंचवाड़ के ग्रामीण इलाकों का है।

शहरी इलाकों में सबसे अधिक केस

बुधवार तक पुणे शहर में 1.04 लाख केस मिले हैं, जबकि यहां 2607 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं पुणे ग्रामीण में 27 हजार 863 कोरोना मरीज मिल चुके हैं और 745 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं पिंपरी-चिंचवाड़ के हिस्से में कुल 49 हजार 794 केसों की पुष्टि हुई है और 808 लोग बीमारी के कारण जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र : नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग

शेयर करेनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ के अतिरिक्त बटालियन की तैनाती के साथ मोबाइल टावरों की स्थापना की मांग बस्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती रैली और बस्तरिया बटालियन के गठन का किया आग्रह छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 4 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल उन्मूलन की कार्ययोजना के […]

You May Like

‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का