मिलिट्री बेस बनाने के लिए हर ओर हाथ-पांव मार रहा चीन, भारत को घेरने की कोशिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2021। चीन दुनिया भर में सैन्य ठिकानों का निर्माण कर रहा है या बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। हालांकि अब तक सिर्फ एक सैन्य ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि हो सकी है। लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि चीन अधिक से अधिक सैन्य ठिकाने बनाने की हरसंभव कोशिश में जुटा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन ने मिलिट्री बेस के लिए इक्वेटोरियल गिनी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर फोकस किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन इक्वेटोरियल गिनी में अपना पहला अटलांटिक सैन्य अड्डा बनाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही अमेरिका द्वारा UAE को चेतावनी दिए जाने के बाद अबू धाबी से 80 किलोमीटर उत्तर में खलीफा के कार्गो बंदरगाह पर निर्माण रोक दिया गया था। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि चीन वहां सैन्य सुविधा विकसित करने में जुटा हुआ था।

कंबोडिया में बेस बना रहा चीन?

कंबोडिया में भी मिलिट्री बेस बनाने के लिए चीन लगातार हाथ-पांव मार रहा है। अक्टूबर 2020 में कंबोडिया ने रीम नेवल बेस में अमेरिका द्वारा फंड किए गए दो इमारतों को ध्वस्त कर दिया। बाद में कंबोडियाई रक्षा मंत्री टी बान ने बताया कि चीन बेस इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में मदद कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट बताती है कि चीनी सेना को नौसैनिक सुविधा का उपयोग करने देने के लिए एक गुप्त 30 साल का समझौता किया गया है। हालांकि, कंबोडियाई सरकार ने इस बात का खंडन किया है।

सोलोमन द्वीप में 5 साल के लिए लीज पर लिया तुलागी क्षेत्र?

2018 में चीन प्रशांत क्षेत्र में मिलिट्री बेस को लेकर चर्चा में था। चीन वानुअतु में ऐसा करने की कोशिश में जुटा हुआ था। हाल ही में सोलोमन द्वीप में भी चीनी की भागीदारी चर्चे में है। 2019 में सोलोमन अधिकारियों ने एक विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए एक चीनी डेवलपर को तुलागी द्वीप को पट्टे पर देने का प्रस्ताव रखा था। 22 सितंबर 2019 को सेंट्रल प्रोविंस समझौता पर साइन हुआ लेकिन यह कभी पूरा नहीं हो सका। हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोलोमन ने चीन को पांच साल के लिए लीज पर तुलागी और आसपास के द्वीप दिए हैं।

भारत को घेरने की कोशिश कर रहा चीन?

2017 में चीन ने जिबूती में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा स्थापित किया था। चीन ने इसे स्ट्रेटजिक पॉइंट और लॉजिस्टिक्स बेस बताया है। यहां चीन ने कई अटैक हेलिकॉप्टर, विध्वंसक जहाजों की तैनाती की हुई है। चीन ने जिबूती बेस पर जिबूती संप्रभु हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित करने की मांग की है। जिबूती बेस की स्थापना चीन द्वारा समुद्री डकैती के सफाए के लिए हुई थी जिसे बाद में चीन ने अपना मिलिट्री बेस बना लिया। अमेरिका ने चीन के संभावित नए मिलिट्री बेस के ठिकानों की एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में म्यांमार, श्रीलंका, पाकिस्तान, यूएई जैसे देश भी शामिल हैं जो कि भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। अमेरिका की एक रिपोर्ट बताती है कि चीन ने जिस मकसद से पाकिस्तान के ग्वादर में निवेश करना शुरू किया वह दूर-दूर तक पूरा होता नहीं दिख रहा है। लेकिन इस सबके बावजूद चीन ने ग्वादर से पूरी तरह से उम्मीद नहीं छोड़ा है।

Leave a Reply

Next Post

IND vs SA: एक दिवसीय सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, टेस्ट में रोहित नहीं होंगे टीम का हिस्सा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 दिसंबर 2021। जब से वनडे फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह नया कप्तान बनाया गया है, तब से ऐसा लग रहा है कि दोनों क्रिकेटरों के बीच और टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फुल टाइम कप्तान बनने […]

You May Like

सरकार ने भूस्खलन पीड़ितों के ऋण माफी से किया इनकार, प्रियंका गांधी बोलीं- केंद्र ने विश्वासघात किया....|...."सरकार का इकबाल खत्म, अपराधियों का हौसला बढ़ा", तेजस्वी ने लॉ एंड ऑर्डर पर एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा....|....स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद, 17 अप्रैल तक आदेश जारी....|....नक्सलियों के पर्चा पर गृहमंत्री का बड़ा बयान: विजय शर्मा बोले- चर्चा चाहते हैं, तो मुख्यधारा में आएं,नहीं तो.......|....कांग्रेस ने जातिगत जनगणना, SC-ST सब प्लान पर केंद्रीय कानून जैसे वादे किए; 12 पेज का प्रस्ताव....|....फडणवीस बोले: माओवादी संगठनों से जुड़े समूह शहरी क्षेत्रों में सक्रिय, प्रस्तावित सार्वजनिक सुरक्षा कानून जरूरी....|....अमित शाह बोले: बंगाल में बनाए जाते हैं घुसपैठियों के ID कार्ड; ममता के हटने पर हल हो जाएगी घुसपैठ की समस्या....|....निजी शैक्षिक संस्थानों में आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस, अहमदाबाद अधिवेशन में प्रस्ताव पारित....|....अनुभव से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है-अभिनेत्री खुशी पाल....|....मिमोह चक्रवर्ती, रोहित सूर्यवंशी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म "ओए भूतनी के" का ट्रेलर व म्युज़िक लॉन्च