मुख्यमंत्री ने यादव समाज का अपमान किया है, यादव समाज से निःशर्त माफी मांगे विष्णुदेव साय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 अप्रैल 2024। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है कांग्रेस पार्टी उनके बयान की निंदा करती है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह मांग करती है कि यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यादव समाज को लठैत कहा है, इस सामाजिक टिप्पणी से पूरे यादव समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री जी यादव समाज गौ रक्षा के लिए लाठी उठाना है, गौ सेवा ही उनका प्रमुख रोजी रोजगार भी है, आपने केवल राजनीतिक लाभ के लिए उन पर लठैत होने का अमानवीय आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री जी, यादव समाज एक सीधा सादा चरवाहा समाज है। लाठी उनका प्रतीक है, हमारा स्वाभिमान है। जिसे आप लठैत कहकर मजाक बना रहे हैं। मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा जातिसूचक इशारे से यह प्रमाणित होता है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रति आरएसएस और भाजपा में कितनी नफरत भरी है।
मुख्यमंत्री जी आपको प्रदेश की जनता ने सत्ता चलाने का अधिकार दिया है आप प्रदेश के पौने तीन करोड़ जनता के संवैधानिक मुखिया हैं, आप यादव समाज के भी मुख्यमंत्री हैं, यादव समाज के प्रति आपकी टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय है। मुख्यमंत्री जी यदुवंशी सीधे सादे जरूर हैं लेकिन ये गरवा चरइया अपने स्वाभिमान की लड़ाई भी लड़ना जानते हैं। एक मुख्यमंत्री का दिल बड़ा होना चाहिए जिसमें सभी समाज, जाति, धर्म के प्रति आदर का भाव हो। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके हिसाब से भगवान श्री कृष्ण भी लठेत हैं ? 10 साल से केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है तो एक बार आरएसएस के आजमाए हुए नुस्खे पर काम करना शुरू कर दिया है। व्यक्तिगत टिप्पणी और जाति सूचक आरोप लगाकर समाज में आपसी वैमनस्य बढ़ाने, बांटने और काटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। बीफ कंपनियों से चंदा खाने वाले भाजपाई, गौ हत्या और गौ तस्करी को संरक्षण देने वाले भाजपाई, यादव समाज पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में गौठानों की व्यवस्था बिगड़ गई, सैकड़ो गायें कंटेनर में भरकर हाईवे पर सरपट दौड़ रही हैं उस पर विष्णुदेव साय की चुप्पी साय सरकार की नियत पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। भाजपा बताए कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता से भाजपा को इतनी हिकारत क्यों है? यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिलने से मुख्यमंत्री जी इतने बौखला क्यों गए हैं? पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ नेत्री शोभा यादव, देवेंद्र यादव, प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

लालू यादव बोले- देश के गरीब, दलित और पिछड़े संविधान बदलने वालों की आंखें निकाल लेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 15 अप्रैल 2024। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में काफी घबराहट है। ये लोग यह मानकर बैठे हैं कि वो (भाजपा) […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान