दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दिल्ली, 16 सितंबर 2026।  दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि सरकार लंबे समय से मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही थी। यह फैसला सरकार की प्राथमिकताओं में था, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन राशि दोगुनी करना आशा कार्यकर्ताओं के योगदान के सम्मान और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उनके काम के प्रति उत्साह, मनोबल और सेवा निरंतरता बढ़ेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और महिला आर्थिक सशक्तीकरण को भी बल मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार

शेयर करे50 लाख रुपये का नकली माल किया बरामद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गाजियाबाद, 16 सितंबर 2026। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन ने फर्जी तरीके से सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवाएं तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच