लिटिया में आरंभ हुई गोबर पेंट यूनिट, रोजगार की संभावनाएं बढ़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिखाया गया यहां उत्पादित हुआ पेंट, देवकी वर्मा ने बताया कि हम बना रहे गोबर पेंट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 दिसंबर 2022। पहले घरों में लीपने का काम गोबर से ही होता था। गोबर से लीपे हुए घर बहुत साफसुथरे होते थे और बैक्टीरिया आदि प्रदूषण से बचे रहते थे। अब आधुनिक टेक्नालाजी से बने हुए गोबर पेंट आ गये हैं जो काफी सस्ते हैं और देर तक टिकते भी हैं। सरकारी भवनों में इन्हें लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये हैं जिसकी प्रशंसा परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने भी की है। लिटिया में इसका काम चल रहा है। यहां सबसे पहली खेप में बारह सौ लीटर गोबर पेंट का उत्पादन हुआ। यहां डिस्टेंपर, इमल्शन आदि का उत्पादन हो रहा है। गांव वाले काफी खुश हैं।

आज मुख्यमंत्री ने यहां उत्पादित गोबर पेंट भेंट मुलाकात के दौरान स्थल पर देखा तथा इसकी विशेषताओं के बारे में बताया। गांव की देवकी वर्मा ने विस्तार से इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हम गोबर पेंट से सरकारी बिल्डिंग में पोताई कराएंगे। सीमार्ट में इसका विक्रय करेंगे। अपनी जमीन से उत्पादित वस्तुओं से हम इतना कुछ कर सकते हैं। ग्रामीण हुनर की पूरी संभावनाओं को हम निखार रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

टॉप 5 एंकर जिन्होंने साल 2022 में ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों पर राज किया

शेयर करे -अनिल बेदाग/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मनीष पॉल हमें हंसाने से लेकर टेलीविजन रियलिटी सीरीज और पुरस्कार समारोह पेश करने तक, मनीष पॉल ने यह सब किया है। उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया, डांस, लिटिल मास्टर्स और झलक दिखला जा के होस्ट के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज