हम मिलकर भाजपा को हराएंगे, कांग्रेस प्रेम और भाईचारे की पार्टी…विपक्षी दल की बैठक में बोले राहुल गांधी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 जून 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा पूरे देश में नफरत फैला रही है लेकिन उनकी पार्टी लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देकर भगवा पार्टी  के नफरत के एजेंडे को विफल कर देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में यहां विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की हो रही बैठक में भाग लेने आए राहुल गांधी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देशभर में लोगों के बीच नफरत फैला रही है जबकि उनकी पार्टी  नफरत फैलाने के भाजपा के भयावह मंसूबे को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देकर ही किया जा सकता है।

राहुल ने पार्टी के कार्यकर्त्ताओं से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया और कहा कि जब कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ी तो भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्रेरक शक्ति बताया और कहा कि इसी तरह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस विजयी होगी। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बुलाई गई बैठक में राहुल समेत शीर्ष विपक्षी नेता शामिल हो रहे हैं । बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक सयुंक्त उम्मीदवार देने की रणनीति और न्यूनतम साझा कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में नीतीश कुमार के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उफर् ललन सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं!, प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष के आदेश को पलटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 जून 2023। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के संगठन में फेरबदल के आदेश को निरस्त कर दिया है। कांग्रेस के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक इसे राज्य […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप