Punjab Budget 2024: पहली बार 2.04 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, नया टैक्स नहीं, महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 05 मार्च 2024। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को वर्ष 2024-25 के लिए 2,04,918 करोड़ का बजट पेश किया गया। पंजाब में पहली बार दो लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र की लड़कियों द्वारा हाथ से बनाई गई फुलकारी से बने कवर में बजट लेकर पहुंचे। इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। वहीं चुनावी साल में भी महिलाओं के लिए एक हजार रुपये प्रति माह देने का एलान नहीं हुआ। बजट में किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 

वित्तमंत्री ने कहा कि दो साल में हमारी सरकार ने 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी। राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट है। पंजाब में विकास दर 9.41 प्रतिशत है। 

पढ़ें बजट की बड़ी बातें

  • बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।
  • महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने के बारे में भी बजट में कोई घोषणा नहीं की गई 
  • कृषि का कुल बजट 13,784 करोड़ रुपये रखा गया है जो 
  • कुल बजट का 9.37 फीसदी है। 
  • शिक्षा का कुल बजट 16,987 करोड़ है जो कुल बजट का 11.5 फीसदी है। 
  • स्वास्थ्य का कुल बजट 5,264 करोड़ रखा गया है जो कुल बजट का 3.6% फीसदी है।
  • परिवहन क्षेत्र के लिए 550 करोड़ रुपये
  • चार बड़े शहरों में ई बस सेवा शुरू होगी। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत प्रोत्साहन के लिए 10 करोड़ रुपये
  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा के लिए 450 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • कानून और न्याय के लिए 10,523 करोड़ का प्रावधान रखा गया है जो 
  • कुल बजट का 7.2 फीसदी है।  
  • पंजाब बजट 2024-25 में रक्षा सेवाओं के लिए कल्याण सेवाओं के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं
  • युद्ध विधवाओं की पेंशन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये मासिक की गई।
  • ब्लू-स्टार प्रभावित धर्मी फौजी को 12,000 रुपये मासिक तक की सहायता
  • युद्ध जागीरदारों के लिए पेंशन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये सालाना की गई।
  • गन्ना किसानों के लिए 390 करोड़ का बजट रखा गया है। 
  • कृषि के लिए बिजली सब्सिडी 9,330 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • 100 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के लिए खोले जाएंगे (3 से 11 साल के बच्चों के लिए प्राथमिक स्कूल)
  • बजट में मालवा नहर परियोजना का ब्योरा पेश किया गया। इससे 1,78,000 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करने में मदद मिलेगी, जिससे बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर के किसानों को लाभ होगा।
  • स्पोर्ट्स नर्सरी बनाई जाएंगी
  • शुगरफेड को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 24 करोड़ रुपये मिले
  • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए 25 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Next Post

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: राजभर-दारा सिंह सहित सभी चार संभावित मंत्रियों को सीएम आवास बुलाया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 05 मार्च 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब