मुंबई: बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं कंगना रणौत, सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुुंबई 23 दिसंबर 2021। सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर फंसीं कंगना रणौत अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं हैं। कंगना को 22 दिसंबर को खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचना था, लेकिन अभिनेत्री शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थीं इसलिए उन्होंने पुलिस से छूट की मांग करते हुए नई तारीख मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी अपील का कोई जवाब नहीं दिया था, जिसके बाद कंगना अपना बयान दर्ज करवाने के लिए खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं हैं।

कोर्ट ने दिया था आदेश

पिछली सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था। दरअसल अभिनेत्री ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि, ‘खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था। चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।’

नवंबर में दर्ज हुई थी एफआईआर

बता दें, 23 नवंबर को कंगना के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। कंगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद सिख समुदाय के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के चलते कंगना का देशभर में कड़ा विरोध हुआ था। लोगों का कहना था कि कंगना नफरत की फैक्ट्री बन चुकी हैं। हम इंस्टाग्राम पर ऐसे नफरत भरे पोस्ट करने के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हैं कंगना की सिक्योरिटी और पद्मश्री को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

कॉस्मोप्रॉफ इंडिया ने भारत की कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री में बिखेरा जलवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 दिसंबर 2021।  भारत में तेजी से बढ़ते हुए ब्यूटी मार्केट के लिए मुंबई के होटल सहारा स्टार में 2 दिन की बिजनेस टु बिजनेस इवेंट, कॉस्मोप्रॉफ इंडिया, का आयोजन किया गया। बोलोग्नाफियर और इंफॉर्मा  की ओर से आयोजत की गई कॉस्मोप्रॉफ इंडिया दुनिया भर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान