सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले चादर पर्दा दूसरे राज्यों से खरीदी हो रही है तो स्थानीय बुनकर क्या करेंगे?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 अक्टूबर 2025। सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले चादर पर्दा दूसरे राज्यों के खरीदी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार जैम पोर्टल के माध्यम से सरकारी अस्पताल जेल एवं अन्य सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले हजारों की तादाद में चादर, पर्दा, तकिया, कवर को तमिलनाडु, गुजरात एवं अन्य राज्यों के सप्लायरों से खरीदी कर रही है ऐसे में प्रदेश के बुनकर हथकरघा, व्यवसायी, हैंडलूम, लघु उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्या यही वोकल फॉर लोकल है? इससे यहाँ के बुनकर खाली बैठे है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करें कि सरकारी विभागों में उपयोग में आने वाले चादर पर्दा, तकिया, कवर एवं अन्य कपड़ों की वस्तुओं को स्थानीय स्तर पर खरीदी को प्राथमिकता दी जाए। जैम पोर्टल के खरीदी से स्थानीय व्यवसायियों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें। अभी हाल ही में सैकड़ो चादर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां मिलीभगत करके बाहर के राज्यों से खरीदी की गई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पारंपरिक रूप से बुनकर हथकरघा हैंडलूम, कुटीर उद्योग से जुड़े हुए लोग हताश और परेशान हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उनके सामने रोजगार संकट उत्पन्न हो गया है। भाजपा की सरकार वैसे ही रोजगार देने में असफल साबित हो गई है। कांग्रेस मांग करती है स्थानीय स्तर पर कपड़ो की खरीदी को सर्वोच्च प्रथमिकता दी जाये।

Leave a Reply

Next Post

आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, स्मारक डाक टिकट और 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित करने वाला […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी