सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: कलेक्टर

शेयर करे

टीएल की बैठक में की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, गोबर खरीदी की गति बढ़ाएं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 11 अप्रैल 2023। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि जिले में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। फिलहाल प्रगणक टीमों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे सर्वेक्षण की प्रगति को कलेक्टर ने नाकाफी बताते हुए सर्वेक्षण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बेरोजगारी भत्ता योजना का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से करने कहा। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदनों के सत्यापन के लिए गठित भौतिक सत्यापन दल को प्रतिदिन आवेदनों को सत्यापन करने के निर्देश दिए। बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदक के पात्र होने पर बैंक से नाम और खाता संख्या सत्यापित होने के बाद उन्हें आदेश पत्र जारी करने और पोर्टल में दर्ज कराने को कहा। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाएं। कलेक्टर ने आज यहां मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक टीएल की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं सहित विभागवार योजनाओं एवं टीएल प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्रिय गोठान, रीपा के कार्य, वर्मी खाद विक्रय सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर जिले में शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्रवासी हर पात्र परिवार को इस योजना का लाभ दिलायें। योजना का जनप्रतिनिधियों एवं पार्षद के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में जनशिकायत, जनदर्शन तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों के विभागवार जानकारी लेते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

सीएम भूपेश बघेल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, कोविड-19 की स्थिति पर हुई चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों की वजह से सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर एक उच्च सरीय बैठक आज बुलाई। इस बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति और रोकथाम के प्रबंधन की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप