14 वर्ष बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी, बोले- वनवास खत्म हुआ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 17 जनवरी 2023। देश के नामी-गिरामी अरबपति कारोबारी अनिल अंबानी ने मंगलवार को अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। अनिल अंबानी ने गर्भगृह में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीष प्राप्त किया। इस दौरान अनिल अंबानी पीले रंग के शोला व सफेद अंग वस्त्र में दिखाई दिए। उन्होंने गर्भ गृह में  बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन व अभिषेक संपन्न करवाया। पूजा के बाद अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने नंदी हॉल में बैठकर  मंत्रों का जाप भी किया।

महाकाल प्रबंध समिति की ओर से एडीएम संतोष टैगोर ने अनिल अंबानी को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसादी भेंट कर उनका सम्मान किया। दर्शन के दौरान उद्योगपति अनिल अंबानी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जैसे ही उद्योगपति अनिल अंबानी महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे उसी दौरान पंडित आशीष पुजारी ने उनसे कहा कि आपका महाकाल दर्शन करने आना 8-9 वर्षों बाद हो रहा है, जिस पर उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा कि 8-9 वर्ष नहीं…. मैं पूरे 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल की शरण में आया हूं मेरा वनवास पूरा हुआ।

Leave a Reply

Next Post

पारसनाथ पहाड़ी को जैन धर्मावलंबियों से मुक्त करने की मांग, महीने भर की यात्रा शुरू करेगा आदिवासी संगठन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जमशेदपुर 17 जनवरी 2023। आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) ने घोषणा की कि वह झारखंड में जैन समुदाय को चंगुल से मरंग बुरु (पारसनाथ पहाड़ी) को मुक्त करने के लिए मंगलवार से एक महीने की लंबी यात्रा शुरू करेगा।  संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि एएसए […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान