कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 60 दिनों में 71 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलुरू 01 जून 2025। कर्नाटक में अप्रैल 2025 से अब तक हुई अत्यधिक प्री-मानसून बारिश ने पिछले 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अधिक बारिश के कारण 71 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शनिवार को प्री-मानसून बारिश से हुई मौतों का आंकड़ा जारी किया। 

मई में 197 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, राज्य में आमतौर पर मई में 74 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 219 मिमी बारिश हुई, जो औसत बारिश से 197 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह, 2025 की प्री-मानसून अवधि (1 मार्च से 31 मई) में, राज्य में आम तौर पर 115 मिमी बारिश होती है, लेकिन वास्तविक बारिश 286 मिमी हुई, जो औसत सामान्य बारिश से 149 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान राज्यभर में आंधी, तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी हुईं। सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।

एक अप्रैल से 31 मई के दौरान बारिश से हुई 71 मौतें
सीएमओ के बयान में कहा गया है कि 1 अप्रैल से 31 मई की अवधि के दौरान, बिजली गिरने से 48, पेड़ गिरने से नौ, घर गिरने से पांच, डूबने से चार, भूस्खलन से चार और बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुल मिलाकर बारिश के चलते 71 लोगों की जान चली गई। बयान में कहा गया है कि मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये का आपातकालीन मुआवजा वितरित किया गया है। 

बारिश के चलते 702 पशुओं की भी हुई मौत
बयान में आगे कहा गया है कि बारिश के चलते 702 पशुओं की भी मौत हुई है। मरने वालों में 225 बड़े और 477 छोटे जानवर हैं। इनमें से 698 पशु हानि मामलों में संबंधितों को मुआवजा पहले ही वितरित किया जा चुका है। इसके अलावा, 2,068 घरों को नुकसान पहुंचा है और 1,926 घरों को मुआवजा वितरित किया जा चुका है। बयान में बताया गया है कि 75 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और 1993 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 

15378.32 हेक्टेयर फसलों को पहुंचा नुकसान 
अधिकारियों ने बताया कि कुल 15,378.32 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें कृषि फसलें 11915.66 हेक्टेयर और बागवानी 3462.66 हेक्टेयर हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा सॉफ्टवेयर में दर्ज करने के लिए फसल क्षति का विवरण प्रदान किया गया है और मुआवजा भुगतान प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, आम जनता चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 01 जून 2025। प्रदेश सरकार सांसद और विधायक की ही तरह यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता से कराने पर मंथन कर रही है। सूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार जल्द ही इस बारे में केंद्र सरकार […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब