मतदान केन्द्रों में लगे विशेष शिविरों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 अगस्त 2023। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर के कोनी वार्ड स्थित 4 मतदान केन्द्रों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। कोनी के हाई एवम् मिडिल स्कूल भवन में ये मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले की सभी मतदान केन्द्रों में 19 व 20 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। कलेक्टर झा ने केन्द्र पर ही अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ की बैठक लेकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इसे ऑनलाइन एंट्री करने की प्रक्रिया भी बताई। सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन करने पहुंचे कुछ युवाओं से कलेक्टर ने चर्चा भी की। पुनरीक्षण कार्य 2 अगस्त से शुरू हुआ है जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल की पहली अक्टूबर को 18 साल की उम्र पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में नाम जोड़वा सकते हैं। उन्हें केन्द्रों पर निःशुल्क रूप से फॉर्म 6 उपलब्ध कराया जायेगा। I इसके अलावा पुराने मतदाता भी अपना नाम जुड़वा, कटवा अथवा संशोधित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पुनरीक्षण के अलावा मतदान केन्द्र भवन का भी अवलोकन किया। खासकर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के अनुरूप व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त सेक्टर अफसरों को मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक मार्गदर्शन बीएलओ को देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह राज, अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी भी साथ थे।

Leave a Reply

Next Post

चांद की सबसे करीबी कक्षा में पहुंचा लैंडर विक्रम, मॉड्यूल की फाइनल डीबूस्टिंग भी रही सफल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अगस्त 2023। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्व पूरा कर लिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बताया कि चंद्रयान ने एलएम कक्षा को 25 किमी X 134 किमी तक कम कर दिया है। अब मॉड्यूल की आंतरिक जांच […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी