किसानों का दिल्ली कूच: सड़क पर किसान… पुलिस से संग्राम, तोड़ा घेरा; भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 दिसंबर 2024। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसान नोएडा की सड़कों पर है। वो दिल्ली की तरफ कूच पर अड़े हैं। प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस का सख्त घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए, हालांकि थोड़ी दूर पर फिर से किसानों को रोक लिया गया है। उधर, भीषण जाम से हाहाकार मचा है। वाहन चालक और आम लोग परेशान हैं। भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। 

जानकारी अनुसार, सोमवार को किसान नोएडा के रास्ते दिल्ली में घुसने पर अड़े हैं। किसानों का मकसद नोएडा से संसद भवन तक विरोध मार्च निकालने का है। संसद भवन ने शीतकालीन सत्र चल रहा है, ऐसे में किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर ही रोकने की योजना है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर बैरिकेड लगाकर रूट डायवर्ट किया हुआ है। डायवर्जन के चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा है। नोएडा में भीषण जाम में कई मरीज और एम्बुलेंस भी फंसी गईं। इस दौरान मरीजों का काफी परेशानी हुई। हालांकि एंबुलेंस को थोड़ी देर बाद दूसरी साइड से निकाल दिया गया। दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस की मजबूत घेराबंदी थी। जिसे प्रदर्शनकारी किसान तोड़कर आगे बढ़ गए। रस्सी से भीड़ को रोकने का पुलिस ने प्रयास किया था, लेकिन किसान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

डीएनडी पर कड़ी बाड़ेबंदी
उधर, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने डीएनडी पर कड़ी बाड़ेबंदी की हुई है। दो बैरिकेडिंग के साथ दो क्रेन, एक ट्रक को बीच हाईवे खड़ा कर दिया है। उधर, ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फंसा हुआ है। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस वे की सड़क भी बंद की गई। इससे पहले, जब किसानों का जत्था महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रहा था तो पुलिस और किसान आमने-सामने आ गए थे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस सहित पीएसी की कई कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद
किसानों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी बॉर्डर में मौजूद हैं। किसान प्रदर्शन के चलते दिल्ली- नोएडा बॉर्डर पर यातायात प्रभावित है। 

Leave a Reply

Next Post

संसद में गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार और विपक्ष साथ आए, संविधान पर बहस को लेकर बनी सहमति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 दिसंबर 2024। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष अपने तमाम मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहा है, वहीं उसका आरोप है कि सत्ता पक्ष की तरफ से उनकी मांगें न माने जाने के कारण संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से […]

You May Like

बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा