रेलवे स्टेशन तक पहुंची खेतों में लगी आग, डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान, रिले पैनल जलकर खाक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 14 जून 2023। बालोद जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के स्टोर रूम के खुले मैदान में रखे सामान जलकर खाक हो गए। दरअसल खेतों की सफाई के दौरान कचरा जलाने के आग लगाई गई थी। शाम होते होते यह आग खेतों से रेलवे यार्ड तक पहुंची और और आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों में रेलवे के कई सामान जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में काफी देर हो गई और करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।

डेढ़ करोड़ का सामान खाक

रेलवे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम को लगी थी और बुझाते बुझाते रात हो गई सुबह जब नुकसान का अंदेशा लगाया गया तो लगभग डेढ़ करोड़ के सामान जलने की बात सामने आई। फिलहाल बाहर से टीम आकर इसकी जांच करेगी। रेलवे और पुलिस में भी इसकी सूचना दे दी गई है। आगे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही एसी बस पलटी: महिलाओं और बच्चों सहित 20 घायल, एक गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 14 जून 2023। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एसी बस मंगलवार देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते बस में सवार महिलाओं और बच्चों सहित 20 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे में घायल एक बच्चे की हालत गंभीर है। […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत