सत्यनारायण की कथा’ के लिए डायरेक्ट की पहली पसंद हैं श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन संग रोमांस के लिए भरी हामी?

शेयर करे

शनिवार 26 जून 2021। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों ने निगेटिव खबरों की वजह से खबरों में छाये थे, हालांकि अब वह अपनी एक नई फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ की घोषणा करने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन की नई फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही । लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्‍म में बतौर लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक पहले से फाइनल हैं अब इस फिल्म की एक्ट्रेस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। 

श्रद्धा की कार्तिक के संग पहली फिल्म होगी

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को फाइन करने के लिए डायरेक्टर्स बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा को फिल्म पसंद आई है और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है। अगर श्रद्धा इस फिल्म के लिए राजी होती हैं को उनकी कार्तिक के संग पहली फिल्म होगी, जिसमें वे एक साथ काम करेंगे। 

श्रद्धा को पसंद है फिल्म की कहानी और आइडिया

साजिद इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कार्तिक के अपोजिट भूमिका में कास्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि साजिद ने पहले ही अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रद्धा को  ‘सत्यनारायण की कथा’ कास्ट करने का फैसला किया है और श्रद्धा को भी फिल्म की कहानी और आइडिया पसंद है। वास्तव में उन्होंने फिल्म में शामिल होने के लिए अपनी सहमति भी दे दी है। हालांकि, अभी केवल मौखिक तौर पर ही बातचीत चली है। फिलहाल श्रद्धा आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से नहीं जुड़ी हैं।

डायरेक्ट की पहली पसंद है श्रद्धा 

श्रद्धा ही फिल्म के लिए पहली पसंद हैं क्योंकि डायरेक्ट उन्हें इस रोल के लिए परफेक्ट माना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कार्तिक-श्रद्धा एक फ्रेश जोड़ी के रूप में फिल्म में शामिल होंगे। फिल्म कार्तिक की भूमिका के इर्दगिर्द होगी, लेकिन इसमें श्रद्धा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

कार्तिक के दिल के करीब है फिल्म 

कार्तिक ने बुधवार को फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा था, “मेरे दिल के करीब एक कहानी ‘सत्यनारायण की कथा’। खास लोगों के साथ एक खास फिल्म।” टीजर के मुताबिक फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर समीर विद्वांस कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जब करीना कपूर को सिजलिंग ड्रेस में देख भड़क गये थे पति सैफ अली खान

शेयर करे शनिवार 26 जून 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और जीरों फिगर को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियों बटोरी थी। वहीं अब वह बेबी डिलीवरी के बाद वापस अपने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट