भाजपा नेताओं में साहस है तो घर-घर जाकर पूछे बिजली बिल बढ़ने से कितना नुकसान हुआ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा बाजारों में घूमकर जनता से जीएसटी राहत पर कितना फायदा हुआ पूछना बेशर्मी की पराकाष्ठा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 8 साल तक बेतहाशा जीएसटी लगाकर जनता को लूटा अब पूछ रहे कि कितना फायदा हुआ, जनता को यह भी बताये कि 8 साल में कितना लूटा। आंकड़े बताते है कि एक व्यक्ति जिसने साल में 3 लाख रू. खर्च किया है उसमें मोदी सरकार ने वर्तमान छूट के आधार पर लगभग 50 हजार रू. सालाना अतिरिक्त लूटा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस माह प्रदेश की जनता का बिजली बिल बढ़ा हुआ आया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता घर-घर जाकर जनता से यह भी पूछने का साहस दिखाये कि इस बढ़े हुए बिजली बिल के कारण उनका कितना नुकसान हुआ है? कितना बिल बढ़ कर आया है। जीएसटी छूट के जो फायदे बताए जा रहे है उसके अनुसार एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति को महीने में 135 रू. का फायदा मिलेगा लेकिन बिजली बिल में एक मध्यम वर्गीय परिवार को औसतन 1000 से 1800 तक महीनें का नुकसान हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी के नाम पर पिछले आठ सालों में देश की जनता से 55 लाख करोड़ की लूट की है। अब भी जीएसटी की पांच दरें है। दो, तीन, पांच, अठारह एवं चालीस प्रतिशत 12 एवं 28 प्रतिशत को हटा कर 40 प्रतिशत कर दिया गया है जो अव्यवहारिक है। मोदी सरकार ने अलग-अलग 9 स्लैब से वसूली कर ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लगाया था और 8 साल में 55 लाख करोड़ से ज्यादा वसूले। अब 2.5 लाख करोड़ के बचत उत्सव की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंड ऐड लगाने की बात की जा रही है। जनता कभी नहीं भूलेगी कि उनके दाल, चावल, अनाज, पेंसिल, किताबें, इलाज, किसानों के ट्रैक्टर पर सबसे ज्यादा कर वसूला था। सरकार का जीएसटी के नाम पर बचत उत्सव मात्र ढोंग है इसकी जगह मोदी सरकार को माफी उत्सव मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

कानून की पढ़ाई छोड़कर आई युवती ने किया आश्रम कांड का खुलासा, छात्राओं पर ये हथकंडे अपनाता था बाबा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। देश की राजधानी दिल्ली के एक आश्रम में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर 2009 में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दिल्ली के एक थाने में दर्ज है। बाद में वह श्री श्रृंगेरी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की