तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 13 सितंबर 2026। भक्ति और आधुनिक तकनीक के संगम से तैयार ‘भक्तिद्वार टेलीविजन ऐप’ का मुंबई में भव्य शुभारंभ हुआ। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने ऐप लॉन्च करने के साथ इसके लोगो का भी अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने ‘भक्तिद्वार’ को केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि आध्यात्म और शांति से जुड़ने का माध्यम बताया।

अनूप जलोटा ने कहा, “मैं स्वयं भक्तिद्वार में प्रवेश कर चुका हूं। यह केवल एक ऐप नहीं, बल्कि भक्ति, आनंद और शांति का द्वार है। आज लोग तनाव और मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में भगवान का स्मरण और भजन मन को सच्ची शांति दे सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “आज की युवा पीढ़ी भी भक्ति संगीत और आध्यात्मिक कंटेंट को पसंद कर रही है। जब व्यक्ति तनाव में होता है, तब भक्ति उसे सुकून देती है। भक्तिद्वार इसी सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने वाली पहल है।”

करीब एक दशक की मेहनत के बाद इस प्लेटफॉर्म को आकार देने वाले संस्थापक दिनेश असोपा ने कहा, “मेरा उद्देश्य सिर्फ एक और ओटीटी बनाना नहीं, बल्कि ऐसा मंच तैयार करना था, जहां भक्ति, आध्यात्म और सनातन संस्कृति से जुड़ी सामग्री एक जगह मिल सके।” ‘भक्तिद्वार’ पर धार्मिक सीरीज, भजन, मंत्र, चालीसा, प्रवचन, एआई आधारित वीडियो, एनिमेशन और धार्मिक आयोजनों का लाइव प्रसारण उपलब्ध होगा। इसका सब्सक्रिप्शन ₹11 प्रति सप्ताह रखा गया है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 13 सितंबर 2026। अडानी को फायदा पहुंचाने साय सरकार ने तारा कोल ब्लाक की नीलामी के लिए केंद्र को पत्र लिखा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र के तारा कोल ब्लॉक की नीलामी के लिए साय सरकार ने कोयला मंत्रालय को पत्र […]

You May Like

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र....|....हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है : बिरंची दास....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय....|....नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी