सीबीआई अधिकारी बनकर एक महीने तक महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, लाखों रुपये की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दुर्ग 16 जून 2025। दुर्ग में सीबीआई के अधिकारी बनाकर एक महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले है। और इनके द्वारा ठगी के पैसे को ट्रांसफर करने के लिए बैक खाता उपलब्ध करते थे। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट हुई है। भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र को रिसाली की रहने वाली नम्रता चंद्राकर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह उसे पिछले एक महीने से डिजिटल अरेस्ट कर अज्ञात आरोपी द्वारा 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी वारदात को अंजाम दिया गया है । पीड़ित महिला के पिता के मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया। और उसने कहा कि आपके पिता के बैंक खाता है वह मुंबई के नरेश गोयल के पास से बरामद हुआ और उस खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का 2 करोड रुपए ट्रांजैक्शन हुआ है। 

अज्ञात आरोपी ने महिला को किसी नरेश गोयल नाम के व्यक्ति की आवाज भी उसे सुनाई गई जिसमें नरेश गोयल ने 5 लाख में उनके पिता के खाते को खरीदना बताया। जिसमे गरीबों के खाते से आपके खाते में ट्रांसफर हुआ है और उसे वापस नहीं किया गया तो आपके उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए जेल जाना पड़ेगा। जिसके बाद महिला डरकर 29 अप्रैल 2025 से लेकर 29 मई 2025 तक 54 लाख 90 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अज्ञात आरोपी के द्वारा दिए गए खाते में ट्रांसफर की। पीड़ित महिला को लगातार डिजिटल अरेस्ट कर पैसे की डिमांड करने पर महिला को शक हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हो है जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी पुलिस ने महिला के द्वारा ट्रांसफर किए पैसे का बैंक डिटेल खंगाली गई।जिसमे उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे दीपक गुप्ता,राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण उर्फ कृष और शुभम श्रीवास्तव शामिल है।पकड़े गए आरोपी ठगी के पैसे को खाते में ट्रांसफर करवाने के एवज में कमीशन पर काम करते थे। आरोपी 1 लाख पर 4 हजार कमीशन लेते थे। और इस मामले में 9 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे जिसके एवज में 36 हजार रुपए कमीशन लिए थे। आरोपी शुभम श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध करते थे। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

‘‘आप’’ को जिताकर भाजपा को सबक सिखाएगी विसावदर की जनता: केजरीवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जून 2025। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी गोपाल इटालिया के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कलसारी गांव में आयोजित सभा में उमड़े जन […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही