सरकार दावा कर रही पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टॉक है फिर सरगुजा संभाग में संकट क्यों?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 अप्रैल 2026। सरगुजा पेट्रोलियम एसोसिएशन द्वारा पेट्रोल, डीजल संकट दूर करने कलेक्टर को लिखे मांग पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि 22 दिन का पेट्रोल एवं 15 दिन का डीजल स्टॉक में है, किसी प्रकार की कोई संकट की स्थिति नहीं है। वहीं सरगुजा पेट्रोलियम एसोसिएशन कलेक्टर को पत्र लिखकर पर्याप्त आपूर्ति की मांग कर रहे। सरकार और पेट्रोलियम एसोसिएशन किसके दावे पर जनता भरोसा करें? यदि पेट्रोलियम की कमी नहीं है फिर सरगुजा संभाग में पेट्रोल, डीजल संकट क्यों है? सरगुजा संभाग के कई पेट्रोल पंप ड्राई क्यों हो गये है? डीजल नहीं मिलने के कारण किसानों का कृषि कार्य बंद हो गया एवं ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां खड़ी हो गई। इससे गम्भीर रोजगार संकट खड़ा हो गया। कोयला ढुलाई प्रभावित हो रही जिससे बिजली संकट एवं उद्योगों में तालाबंदी की स्थिति निर्मित हो रही है। जनता परेशान है सरकार सिर्फ दावा कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोलियम एसोसिएशन कह रही है कि आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर रही है जिसके चलते संकट उत्पन्न हुआ। जब स्टॉक पर्याप्त का दावा किया जा रहा फिर पेट्रोल, डीजल सप्लाई ठीक से क्यों नहीं की जा रही है? जनता को परेशान क्यों किया जा रहा है? सरकार के पेट्रोल, डीजल पर्याप्त का दावा सिर्फ क्या कागजी आंकड़ा है? इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिये। प्रदेश ने देखा है सरकार ने किसी भी प्रकार से एलपीजी की कमी नहीं होने का दावा किया था जबकि धरातल में जनता रसोई गैस के सिलेंडर लेने सुबह से रात तक लाइन में लगी रही है, आज भी रसोई गैस नहीं मिलने की जानकारी आ रही है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति 50 प्रतिशत कम है जिसके चलते उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हुआ है, होटल, रेस्टोरेंट बंद हुए, जनता सुख दुख के कार्यक्रम के सिलेंडर के लिए जूझ रही है, ब्लैक मार्केटिंग हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरगुजा पेट्रोलियम एसोसिएशन की मांगों को सरकार गंभीरता से ले, पेट्रोलियम कंपनियों को मांग के अनुसार डीजल, पेट्रोल आपूर्ति करने सख्त हिदायत दे।

Leave a Reply

Next Post

ईडी ने डबल इंजन की सरकार की विफलता को उजागर किया - कांग्रेस

शेयर करेडबल इंजन की सरकार में विदेश से धन देश और प्रदेश में आया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 अप्रैल 2026। विदेशी धन के मामले पर ईडी की कार्यवाही डबल इंजन की सरकार की विफलता को उजागर करता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी ने विदेशी […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी