सीएम भूपेश बघेल ने बताया: दीपक बैज को क्यों बनाया गया पीसीसी चीफ?, शराबबंदी पर कही ये बात,रविशंकर प्रसाद पर कसा तंज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है। उनका दो कार्यकाल रिपीट हुआ था। सभी प्रदेशों में बदलाव किया गया है। यह निर्णय रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में ही लिया गया था। इसमें कहा गया था कि 50 साल से कम उम्र के लोगों को तवज्जों दिया जाए। हमारे यहां छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत भी हो गई है। सांसद दीपक बैज 42 साल के युवा हैं। 42 वर्ष के नौजवान को प्रदश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कल उनका जन्मदिन भी है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उनकी नियुक्ति से सभी कांग्रेशजनों में हर्ष का माहौल है।

भेंट मुलाकात की तरह ही आने वाले समय में युवाओं से भी संवाद किया जाएगा। बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद के कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि क्या बोलना है, कब बोलना है, ये रविशंकर प्रसाद तय करेंगे क्या? रविशंकर प्रसाद अपनी चिंता करें। वह कैबिनेट से क्यों हटाए गए? इतने बड़े सीनियर मिनिस्टर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के  जाने-माने लायर रहे हैं। उन्हें भी बीजेपी ने दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया। इसके बारे में वह चर्चा करके बताएं। बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से आज रायपुर के भारत माता चौक पर शराबबंदी  को लेकर प्रदर्शन किए जाने पर सीएन ने कहा कि बिल्कुल नशाबंदी होना चाहिए। वहीं छत्तीसगढ़ कैबिनेट में बदलाव के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने संकेत देते हुए कहा कि देखते रहिए। इंतजार कीजिए। आगे क्या होता है। 

Leave a Reply

Next Post

कांकेर में खुला प्रदेश का पहला सरकारी इंग्लिश मीडियम कॉलेज: सीएम भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल लोकार्पण, इस साल 10 और नए कॉलेज खुलेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के पहले सरकारी इंग्लिश मीडियम कॉलेज का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। कांकेर में प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम स्थल से संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी सहित और विधायक भी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण