‘कांग्रेस के DNA में है काम को अटकाना, भटकाना और लटकाना’: केदार बोले- भूपेश थोड़ा इंतजार करें, जांच सबकी होगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 मई 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई अटकाने वाली बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने भूपेश बघेल पर हमला बोला है। प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ा इंतजार कर लें, चिटफंड कंपनियों के नाम पर घोटाले की जांच भी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार पर मिथ्या आरोप लगाकर प्रलाप करते भूपेश बघेल की बेसब्री दरअसल उनके डर को सामने ला रही है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगते हुए कहा कि किसी काम को अटकाना, भटकाना और लटकाना कांग्रेस के डीएनए में है। भाजपा तो जो कहती है, वह करती है और जो कहा है, वह करके दिखाया भी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की इसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से बघेल खौफजदा हैं और अनर्गल प्रलाप करके अपने बचाव की पतली गली तलाश रहे हैं। केदार गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों को हर जगह चंदाखोरी, कमीशनखोरी ही नजर आती है। पर बघेल की ये तमाम कोशिशें नाकामयाब होगी। 

गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का सुशासन है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि अभी तो बघेल सरकार के कार्यकाल का कोयला फंड घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी भर्ती घोटाला समेत तमाम घोटालों की जांच हो रही है और अपराधी सींखचों के पीछे जा रहे हैं। बघेल यह बात गाँठ बांध लें कि नंबर तो सबका आएगा ही आएगा। 

प्रवक्ता केदार ने कहा कि अब चिटफंड कंपनियों का भी नंबर आने वाला है। भाजपा के सुशासन और कानून के राज में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। भाजपा की सरकार पर लुटेरों की पार्टनर होने की झूठी तोहमत लगाकर बघेल अपने शासनकाल में हुई खुली लूट के कलंक को लाख जतन करके भी धो नहीं पाएंगे। जिन-जिन लोगों ने जनता की गाढ़ी कमाई और प्रदेश के सरकारी खजाने की लूट में अपने-अपने हाथ साफ करने का शर्मनाक कृत्य किया है, उन सबसे वसूली भी होगी और उन्हें अपने कृत्यों की सजा भी भोगनी होगी, फिर चाहे वह कोई भी हो।

 

Leave a Reply

Next Post

कवर्धा सड़क हादसा: मृतकों के बच्चों की शिक्षा, शादी का खर्च उठाएंगी भाजपा विधायक भावना बोहरा, रोजगार का भी वादा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 22 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में रविवार दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। भाजपा विधायक भावना बोहरा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान