मंत्रिपरिषद बैठक में पीएम मोदी की नसीहत: केंद्र की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं, 100 दिन के एजेंडे की समीक्षा की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 अगस्त 2024। राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का मंत्र दिया। करीब 40 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों को सरकार की उपलब्धियों को बेहतर ढंग से जनता तक पहुंचाने पर ध्यान देने की नसीहत दी। पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों के साथ बैठकर महिलाओं और गरीबों को प्रभावित करने वाले मुद्दों और विभिन्न नीतिगत उपायों के समय पर कार्यान्वयन पर चर्चा की। सुषमा स्वराज भवन में पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान चार वर्गों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के लिए उपायों पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल रहे। जून में सरकार के सत्ता संभालने के बाद से शुरू की गई नई योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के बारे में जागरूकता फैलाने पर खासतौर पर जोर दिया गया।

मंत्रियों से बोले-यह तो छोटी सी डोज थी
पीएम मोदी ने बैठक में पहली बार मंत्री बने नए मंत्रियों से खासतौर पर बातचीत की। बैठक के समापन पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में मंत्रियों से यह भी कहा कि यह तो सिर्फ एक छोटी सी डोज थी। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्हें पूरी उम्मीद है कि मंत्रियों को बिना रुके काम करने के तौर-तरीकों की आदत हो जाएगी।

भारत आज दुनिया से बराबरी के स्तर पर करता है संवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत गरिमा के साथ बराबरी के स्तर पर दुनिया के साथ संवाद करता है। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से बृहस्पतिवार को चर्चा की के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि कैसे विश्व स्तर पर देश की धारणा बदल रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक आईएफएस के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस बैच में 15 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 36 आईएफएस अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

ओलंपिक रजत पदक विजेता कार्लोस अल्काराज दूसरे राउंड में हारकर बाहर, विश्व नंबर-74 जैंडस्कल्प ने हराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूयॉर्क 30 अगस्त 2024। विश्व नंबर तीन स्पेन के कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन के पुरुष एकल के दूसरे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुरुवार रात आर्थर ऐश स्टेडियम के सेंटर कोर्ट पर स्तब्ध कर देने वाले मैच में विश्व रैंकिंग में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण