सनातन धर्म पर टिप्पणी : स्टालिन का पुतला दोनो जिलों में जलाया गया।

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
एमसीबी/कोरिया ( सरगुजा) — ” मच्छर , डेंगू ,फीवर , मलेरिया और कोरोना, ये कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका केवल विरोध नही किया जा सकता है बल्कि उन्हे खत्म करना जरूरी होता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। इसे खत्म करना हमारा पहला काम होना चाहिए” यह टिप्पणी तमिलनाडू के मंत्री उदयनिधी स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के विरूद्ध की गई। इस टिप्पणी से बेहद नाराज दोनो जिलों के भाजपाइयों ने स्टालिन का पुतला फूंक डाला। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक में स्टालिन का पुतला जलाया तो कोरिया जिले बैकुंठपुर में नगर पालिका काम्प्लेक्स के सामने स्टालिन का पुतला फूंका गया।
               उदयनिधी स्टालिन के इस तीखे बयान को लेकर मंगलवार दोपहर मनेन्द्रगढ़ स्थित गांधी चौक मे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुलिस की व्यवस्था के बावजूद स्टालिन के पुतले के साथ श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के भी पुतले को प्रतीकात्मक उसी में जलाया गया तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन सनातन विरोधी लोगों का पुतला दहन करने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया है।
             इस पुतला दहन के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी , राहुल सिंह ,धर्मेंद्र पटवा, अजमुद्दीन अंसारी, सरजू यादव, विनोद गुप्ता, आलोक जायसवाल, रामधुन जायसवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, गुरुचरण सिंह कालरा, विवेक अग्रवाल, जयंती लाल यादव, प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी, चंदन सिंह, आनंद ताम्रकार, दीपक देवांगन, देव नारायण, पी मनी, मनीष सिंह,डाक्टर साहब, संजय गुप्ता, एस अरविन्द अग्रवाल सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण , प्रतिमा पटवा, इंदु पनेरिया, मीनू पटेल सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
             इसी तरह कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थिति भाजपा कार्यालय से जिला भाजपा के पदाधिकारी,युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका कांप्लेक्स के सामने उदयनिधी स्टालिन के इस तीखे बयान के बाद आक्रोश के तौर पर पुतला दहन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार विरूद्ध जमकर नारेबाजी की गई।
                   इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े,भाजपा कार्यालय प्रभारी भानूपाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह,सह प्रभारी लव कुमार रवि, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह,युवा मोर्चा महामंत्री कुणाल जायसवाल,मंडल महामंत्री हर्षल गुप्ता,अरुण जायसवाल,मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू, महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष ममता कुशवाहा, चरचा मंडल महामंत्री प्रियंका सिंह,मंडल अध्यक्ष रीता यादव,मीडिया प्रभारी कविता यादव व सह मीडिया प्रभारी सरिता सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनावों के लिए आयोग तैयार, वरिष्ठ नागरिक घर बैठे डाल सकेंगे वोट, 18.86 लाख नए वोटर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 06 सितम्बर 2023।। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। वरिष्ठ नागरिक ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें, इसके लिए खास व्यवस्था की गई है। वह घर से वोटिंग कर सकेंगे। इस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप