चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान हिंसा, घर-दुकानें जलाईं; आर्मी ने संभाला मोर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 10 मार्च 2025। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में बवाल हो गया। रविवार रात मध्यप्रदेश के महू में इस कदर हिंसा भड़की की प्रशासन भी हैरान रह गया। सैकड़ों लोगों ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। कई जगह पेट्रोल बम भी फेंके गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद भी जब हालात नहीं सुधरे तो सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद हालात काबू में आ सके। सोमवार सुबह प्रमुख बाजार खुल गए हैं लेकिन जहां घर दुकान जलाए गए वह क्षेत्र अभी भी बंद हैं। लोग घरों में दुबके हैं और कई क्षेत्रों में अभी भी दहशत है। महू में चप्पे चप्पे पर पुलिस है और आर्मी ने हर मूवमेंट पर नजर रखी हुई है। इस हिंसा में पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक हालात काबू में हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

13 गिरफ्तार, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंसा फैलाने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा। उषा ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों के घर दुकान जलाए वहां तो कोई रैली नहीं निकली थी। लोग सो रहे थे और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया। सोचने वाली बात है कि चंद मिनट में कैसे पूरा महू जल उठा। यह सब पहले की प्लानिंग थी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

जीत के बाद रोहित-कोहली और जडेजा ने परिवार के साथ मनाया जश्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुबई 10 मार्च 2025। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले के लिए कई स्टार भारतीय क्रिकेटरों का परिवार भी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद था। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इन […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर