नेता प्रतिपक्ष के बेटे की तलाश: पलाश की गिरफ्तारी के लिए जांजगीर में सर्च ऑपरेशन; युवती से दुष्कर्म का है आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 23 जनवरी 2023। जांजगीर की पुलिस के लिए अब नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा पलाश चंदेल वांटेड आरोपी है। इसकी तलाश की जा रही है। पलाश पुलिस से छिपता फिर रहा है। रविवार की रात जांजगीर पुलिस की टीम ने जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के घर छापा मारा। सभी कमरों में घुसकर टीम ने पलाश की तलाश की। मगर युवक नहीं मिला। पलाश पर एक आदिवासी युवती से रेप करने के साथ उसका गर्भपात करवाने का आरोप है। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक तलाश की पर वह मिला नहीं। रविवार की रात एसआईटी की टीम नेता प्रतिपक्ष के बेटे को ढूंढने निकली। नेता प्रतिपक्ष के घर और उनके रिश्तेदारों की राइस मिल में छापा मारा गया।

पुलिस को अंदेशा है कि इन जगहों पर पलाश छिपा होगा। हालांकि पलाश की ये तलाश अधूरी रही। वह फरार हो चुका था। चर्चा है कि केस में अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में चंदेल परिवार ने ही पलाश को अंडर ग्राउंड करवा दिया है। पुलिस इस बात का पता अब तक नहीं लगा पाई है कि आखिर पलाश है कहां।

रिश्तेदारों के घर, सीसीटीवी फुटेज से तलाश
जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस के केस डायरी जांजगीर पुलिस को सौंपे जाने के बाद एसपी ने स्पेशल टीम का गठन कर दिया। इस टीम ने रविवार रात पलाश की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापा मारा। इसके साथ ही राइस मिल और आसपास के अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि पलाश पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस वहां मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कर रही है। 

चार दिन पहले दर्ज कराई थी एफआईआर
युवती ने करीब चार दिन पहले 19 जनवरी को रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने केस डायरी जांजगीर भेज दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एसपी विजय अग्रवाल ने एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया है। इसने साइबर एक्सपर्ट और एफएसएल टीम के साथ शनिवार को भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए थे। 

युवती ने दुष्कर्म के बाद लगाया है गर्भपात कराने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर एक आदिवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जांजगीर-चांपा के नैला निवासी पलाश चंदेल ने उससे दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। महिला सरकारी नौकरी में है और फेसबुक के जरिए उसकी पहचान पलाश से हुई थी। युवती भी जांजगीर की रहने वाली है। युवती ने अनुसूचित जाति आयोग में भी शिकायत की है। 

शादी का प्रस्ताव देकर किया शारीरिक शोषण
युवती ने पुलिस को बताया है कि पलाश चंदेल ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था। शादी के नाम पर चार सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। साल 2021 में वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन पलाश ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। युवती ने पलाश पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पलाश अपने पिता के रुतबे का डर दिखाकर उसे धमकाता था। साथ ही नौकरी से निकलवाने की भी धमकी दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

म्युज़िक वीडियो "केसरिया" में संगीता तिवारी व अमन कुमार की खूबसूरत केमिस्ट्री

शेयर करेगीत के लॉन्च पर पहुंचे सेलेब्रिटी गेस्ट्स दिलीप सेन, दिव्यराज श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 24 जनवरी 2023। बॉलीवुड की मशहूर ऎक्ट्रेस संगीता तिवारी एक और जबरदस्त म्युज़िक वीडियो “केसरिया” लेकर आई हैं। मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में इस गाने के लॉन्च पर संगीता तिवारी के साथ अमन कुमार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप