कानपुर में ठंड ने तोड़ा 20 वर्षों का रिकॉर्ड, 6 लोगों की हो गई मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कानपुर 18 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिले इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं. इस बीच कानपुर में सर्दी और शीतलहर ने 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां उत्तर पश्चिम की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी. रविवार के मुकाबले यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा लुढ़क गया. इस कड़ाके की सर्दी के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इस कारण यहां छह लोगों की मौत हो चुकी है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसन यूनिट में सोमवार शाम तक ब्रेन स्ट्रोक के 11 मरीज भर्ती किए गए. यहां यशोदा नगर निवासी 55 वर्षीय सलोनी मिश्रा सोमवार तड़के उठी तो बिस्तर से नीचे गिर गईं, बेहोशी की स्थिति में परिजन एलएलआर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसके अलावा 64 वर्षीय बजरिया निवासी ज्योति के शरीर के आधे हिस्से ने अचानक काम करना बंद कर दिया. इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक का इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं लाल बंगला निवासी 70 वर्षीय चुन्नीलाल के सीने में दर्द उठा और सांस फूलने लगी. उर्सला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें हृदयाघात से मृत घोषित कर दिया. इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 60 वर्षीय शिव कुमार मौर्य को सीने में दर्द होने की शिकायत पर टाटमिल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई है।

हृदय रोग संस्थान के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्ण ने अपनी रिपोर्ट में 2 मरीजों की मौत की पुष्टि की है. वहीं एलएलआर अस्पताल में कल देर शाम तक ब्रेन स्ट्रोक के 9 मरीज भर्ती हुए. उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, ठंड बढ़ने के कारण अनियंत्रित मधुमेह व ब्लड प्रेशर के मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत बढ़ी है। कानपुर में ठंड की बात की जाए तो 17 जनवरी को 20 वर्षों बाद इतनी कड़ाके की ठंड पड़ी है. मौसम विज्ञान विशेषज्ञों की मानें तो अभी 22 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. वही सीएसए के विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

Leave a Reply

Next Post

असम में कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले सार्वजनिक जगहों पर नहीं जा सकेंगे, नए आदेश में CM बोले- घर पर रहें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहाटी 18 जनवरी 2022। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते, उन्हें घर पर रहना चाहिए. यहां मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान