मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया कप्तान तो टूटा सूर्यकुमार का दिल! सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2023। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया है। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने टीम को पांच बार खिताब जिताया। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रशंसक निराश हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी दुखी हैं। सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है।

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों को लग रहा है कि रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्यकुमार नाराज हैं। कहा जा रहा था कि अगर रोहित कप्तानी से हटते हैं तो सूर्या को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। वह फ्रेंचाइजी के साथ लगातार बने हुए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में कप्तानी भी की थी, लेकिन हार्दिक को कप्तान बना दिया गया। हार्दिक दो साल पहले मुंबई को छोड़कर गुजरात चले गए थे। वहां उन्होंने दो सीजन में कप्तानी की थी। अब वह वापस मुंबई की टीम में आए हैं और उन्हें कप्तान बना दिया गया है।

बुमराह ने जताई थी नाराजगी
सूर्या मुंबई इंडियंस से जुड़े पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने हार्दिक को टीम में लाए जाने या उन्हें कप्तान बनाए जाने पर दुख जताया है। जब हार्दिक ट्रेड के जरिए वापस मुंबई की टीम में आए थे तो जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था, ”कभी-कभी मौन ही सर्वोत्तम उत्तर होता है।” इस पोस्ट को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था, ”कभी-कभी लालची होना अच्छा है और वफादार होना अच्छा नहीं है।”

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का उज्जैन से होगा श्री गणेश; मुख्यमंत्री के स्वागत में सजा शहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 16 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच राज्यों में की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं, मध्य प्रदेश से यात्रा की शुरुआत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नगर में आने वाले हैं। मुख्यमंत्री […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला