कोरोना संकट के बावजूद तेंदूपत्ता संग्रहण इस साल भी द्रुत गति से जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई से अधिक तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण

16.71 लाख मानक बोरा के लक्ष्य के विरूद्ध 4.77 लाख मानक बोरा संग्रहित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

 रायपुर, 14 मई 2021। छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान अब तक 4 लाख 76 हजार 631 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य के एक चौथाई से अधिक है। राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 71 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना-संकट के दौरान आर्थिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।  

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया है कि कोविड-19 की गाइडलाइन तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण द्रुत गति से जारी है। राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 40 हजार 239 मानक बोरा तथा सुकमा में 56 हजार 996 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 10 हजार 252 मानक बोरा, जगदलपुर में 14 हजार 736 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 12 हजार 453 मानक बोरा तथा केशकाल में 17 हजार 255 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 11 हजार 238 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 13 हजार 911 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 11 हजार 30 मानक बोरा तथा कांकेर में 20 हजार 167 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इसी तरह वनमण्डल राजनांदगांव में 12 हजार 677 मानक बोरा, खैरागढ़ में 4 हजार 3 मानक बोरा, बालोद में 13 हजार 565 मानक बोरा तथा कवर्धा में एक हजार 373 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल धमतरी में 13 हजार 510 मानक बोरा, गरियाबंद में 61 हजार 126 मानक बोरा, महासमुंद 47 हजार 619 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार 12 हजार 183 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वनमण्डल बिलासपुर में 5 हजार 311 मानक बोरा, मरवाही में 104 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 3 हजार 297 मानक बोरा, रायगढ़ में 23 हजार 20 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 29 हजार 100 मानक बोरा, कोरबा में 9 हजार 872 मानक बोरा तथा कटघोरा में 10 हजार 202 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इसी तरह वनमण्डल जशपुर में 7 हजार 978 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 5 हजार 161 मानक बोरा, कोरिया में 464 मानक बोरा, सरगुजा में 6 हजार 963 मानक बोरा और सूरजपुर में 813 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

आजकल क्‍यों चुप-चुप से रहते हैं धर्मेंद्र? ऐक्‍टर ने वीडियो शेयर कर बयां किया म‍िज़ाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 मई 2021। बॉलिवुड ऐक्टर धर्मेंद्र भले ही फिल्मों से दूर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त फार्म हाउस में बिताते हैं। लेकिन फैन्स के लिए वह अक्सर सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने ईद के मौके पर अपने ऑफिशियल […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड