अमरनाथ यात्रा पर किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं आतंकवादी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 12 जून 2024। इस वर्ष 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है क्योंकि यात्रा पर आतंकवादी किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अर्ध सैनिक बल की 500 कंपनियां तैनात की जाएंगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और जांच एजैंसियों के साथ गृह मंत्रालय ने अहम बैठक भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यात्रा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहता। सुरक्षा एजैंसियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है जिसमें नाइट विजन डिवाइस, स्नाइपर्स, ड्रोन सिस्टम और यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर बम निरोधक दस्तों के जरिए रात में भी निगरानी होगी। अमरनाथ यात्रियों के लिए सेना, पुलिस, बी.एस.एफ., एस.एस.बी. और सी.आर.पी.एफ. सभी एक साथ मिलकर सुरक्षा करेंगे। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक दोनों रास्तों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहता। सुरक्षा एजैंसियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है जिसमें नाइट विजन डिवाइस, स्नाइपर्स, ड्रोन सिस्टम और यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर बम निरोधक दस्तों के जरिए रात में भी निगरानी होगी। अमरनाथ यात्रियों के लिए सेना, पुलिस, बी.एस.एफ., एस.एस.बी. और सी.आर.पी.एफ. सभी एक साथ मिलकर सुरक्षा करेंगे। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक दोनों रास्तों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

हाई-टैक कमांड कंट्रोल सैंटर दिन-रात करेगा काम

इसके अलावा हाई-टैक कमांड कंट्रोल सैंटर में लगभग 20 सरकारी विभागों के लोग दिन-रात उपस्थित रहेंगे। कंट्रोल सैंटर में काम करने वाले विभागों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सी.आर.पी.एफ., एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., स्वास्थ्य, पी.एच.ई., पी.डी.डी., दूरसंचार और कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे।

हाई डेफिनिशन 360 डिग्री व्यू कैमरे लगाए

बेस कैंप से लेकर गुफा तक के सभी मार्गों पर हाई डेफिनिशन 360 डिग्री व्यू कैमरे लगाए गए हैं। बालटाल और चंदनबाड़ी बेस कैंप से महत्वपूर्ण स्थानों पर दर्जनों कैमरे लगाए गए हैं जिसकी सारी लाइव फीड कॉमेड कंट्रोल सैंटर मैं लगातार आती रहेगी। वहीं मौसम विभाग ने ‘कस्टमाइज्ड वेदर अपडेट’ सिस्टम लगाया है जो पल-पल मौसम की खबर देता रहेगा। पर्यटन विभाग जम्मू के अधिकारियों ने आधार शिविर यात्री निवास का किया दौरा

पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय और संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा मेहता ने अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू के भगवती नगर में प्रथम आधार शिविर यात्री निवास का दौरा किया। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यात्री निवास में पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए एक टूरिस्ट रिसैप्शन सैंटर खोला है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से अमरनाथ यात्रियों को तरह-तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

Leave a Reply

Next Post

शहीद एसटीएफ जवान को सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 जून 2024। नारायणपुर में आज STF जवान शहीद हो गए। सीएम साय ने श्रद्धांजलि देते अपने पोस्ट में लिखा, नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप