अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर, वे जो कहते है कांग्रेस के लिये शुभ होता है- कांग्रेस

शेयर करे

2018 में भाजपा को 65 का लक्ष्य दिया, कांग्रेस की 67 सीटे आई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/22 जून 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर है। अमित शाह जब- जब भी भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज करते है। भाजपा के लिये जो भी दावा करते है। वो कांग्रेस के लिये शुभ होता है। 2018 में अमित शाह ने दावा किया था कि भाजपा की 65 सीटे आयेगी। कांग्रेस की 67 सीटे आई। फिर से अमित शाह दावा करके जा रहे है, भाजपा के पक्ष मे। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारा नारा है अब की बार 75 पार वह साबित होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह भ्रष्टाचार की बड़ी- बड़ी बाते कर रहे थे। लेकिन अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रूपये कहां से आया उसके बारे में मौन रहे? अडानी और मोदी के गठबंधन के बारे में मौन रहे? अडानी के हिडन बर्ग घोटाले पर मौन रहे? छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से कांग्रेस ने अमित शाह से 17 सवाल पूछे थे। जो देश के संदर्भ में था, छत्तीसगढ़ के संदर्भ में था, उसके बारे भी अमित शाह मौन रहे। अमित शाह की जुमलेबाजी छत्तीसगढ़ में नही चलने वाली। छत्तीसगढ़ के नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह पर अमित शाह ने एक शब्द नहीं बोला।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह, मोदी के वायदों पर मौन रहे, हर साल 2 करोड़ रोजगार पर, किसानों की आय दुगुनी करने पर, 100 दिनों में महंगाई कम करने का वायदा, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार लागत का ड्योढ़ा समर्थन मूल्य का वायदा, 35 रूपये लीटर में पेट्रोल-डीजल देने के वायदे पर अमित शाह मौन रहे। भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को भरमाना जानते है लेकिन जनता से किये वायदों पर उनकी बोलती बंद रहती है। 2023 और 2024 के चुनाव में जनता मोदी के 10 साल का हिसाब भाजपा से मांगने को तैयार है। भाजपा को जनता को जवाब देना ही होगा।  

Leave a Reply

Next Post

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांचों यात्रियों की मौत, ओशन गेट ने कहा- हमें इसका बेहद दुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लंदन 23 जून 2023। टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए यात्री अब हमारे बीच नहीं रहे। पनडुब्बी की कंपनी ओशन गेट ने कहा कि पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। दरअसल, पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक