जयंत कुमार खमारी ने एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 25 मई 2023। जयंत कुमार खमारी ने दिनांक 24 मई 2023 को एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का पदभार ग्रहण किया। खमारी के पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ प्रेम सागर मिश्रा, शीर्ष प्रबंधन, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों, कंपनी कल्याण मण्डल के सदस्यों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।खमारी 2008 बैच के इंडियन रेल्वे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स – आईआरएसई (सिविल) अधिकारी हैं और इससे पहले आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक के रूप में पदस्थ थे।

वर्ष 2007 में उनके द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण की गई। इसके अलावा उन्होने ग्रेजुएट स्कूल ऑफ साइंस एवं इंजीनियरिंग, साईतामा विश्वविद्यालय, जापान से स्नातकोत्तर डिग्री भी हासिल की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होने वर्ष 1998 में केन्द्रीय लोक-निर्माण विभाग (सी. पी. डब्ल्यू. डी.) से की थी। अपने करियर के दौरान वे रेल्वे में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं जिनमें ईस्ट कोस्ट रेल्वे में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, उप मुख्य अभियंता निर्माण, आदि शामिल हैं।   खमारी के एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के पद पर पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Next Post

जीरम का सच सामने लाने एनआईए रमन सिंह, मुकेश गुप्ता का नार्को टेस्ट कराये: कांग्रेस

शेयर करेजीरम की सच्चाई सामने लाने एनआईए जीरम की फाइल एसआईटी को सौंपे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 मई 2023। जीरम शहादत की 10वीं वर्षगांठ के समय भाजपा नेताओं द्वारा की गयी बयानबाजी बेहद ही स्तरहीन और आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप