झारखंड में हादसा: करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 18 सितम्बर 2021। झारखंड के लातेहार में करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करमा पूजन के बाद डाली का विसर्जन करने गईं 10 लड़कियों की टोली में से सात लड़कियां शनिवार को तालाब में डूब गईं। सातों लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से छह बच्चियां एक ही परिवार की थीं।  हादसे की जानकारी देते हुए लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब ज़िले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह में घटी।

इमरान ने बताया कि सभी लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र  12 वर्ष से 20 के बीच है। उपायुक्त ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव की 10 बच्चियों की टोली करम डाली को लेकर गांव में ही रेलवे लाइन के समीप बने तालाब में विसर्जन करने गई थी।पेड़ों के पत्तों एवं डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं, उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी गईं और सातों लड़कियां डूब गईं। उन्होंने बताया कि तालाब के किनारे खड़ी तीन लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को निकाला लेकिन तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी। उपायुक्त ने बताया कि तीन लड़कियों की मौत बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाने के दौरान हुई। 

सात बच्चियों की मौत पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताई दुख

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस बीच लोक जनशक्ति पाटीर् के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 18 सितम्बर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यलय में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की  पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।   बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की