सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का ‘रोता हुआ रावण’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। दशहरे के पर पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाता है। भव्य रावण दहन की परंपरा सदियों पुरानी है लेकिन इस साल छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में जो कुछ हुआ, उसने आस्था के इस मंच को एक बड़े मजाक में बदल दिया। धमतरी नगर निगम द्वारा इस वर्ष तैयार कराया गया 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला, अपनी अजीबोगरीब बनावट और शक्ल के कारण पूरे जिले सहित प्रदेश में हंसी का पात्र बन गया।

दरअसल धमतरी नगर निगम हर साल इस आयोजन के लिए लाखों रुपये का बजट पास करता है। जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से रावण तैयार तो हुआ, लेकिन जब उसका चेहरा सामने आया तो लोग भड़क उठे। रावण का यह स्वरूप खूंखार या प्रतापी दिखने के बजाय बेहद लाचार और रोता हुआ सा दिखाई दिया।

इस अजीबोगरीब रावण की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई। नेटिजन्स इस पर तीखे तंज कसे,किसी ने इसे कुपोषण का शिकार बताया तो किसी ने शायरी के जरिए लिखा- लंकापति रावण भी आजकल रो रहा है, बजट पूरा पास हुआ फिर भी ये क्यों रो रहा है। स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से तैयार हुआ रावण का पुतला पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जब इस मामले को लेकर जनता का गुस्सा सामने आने लगा तो नगर निगम प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की। मामले में नगर निगम के उपायुक्त का कहना है कि रावण बनाने का काम ठेके पर दिया जाता है। प्रशासन का दावा है कि पुतला ठीक-ठाक बना था। 

हैरान करने वाली बात यह है कि लाखों के इस पुतले पर कुल कितना खर्च हुआ है, इसकी सटीक जानकारी खुद अधिकारियों के पास भी नहीं है। उनका कहना है कि जब ठेकेदार बिल जमा करेगा तब लागत स्पष्ट होगी। धमतरी की जनता अब नगर निगम से यह सवाल पूछ रही है कि आखिर धार्मिक आस्थाओं और त्योहारों के नाम पर इस तरह पैसों की फिजूलखर्ची और खिलवाड़ कब बंद होगा? 

Leave a Reply

Next Post

महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान

शेयर करेलक्ष्मण मंदिर, बौद्ध विहार, सुरंग टीला और अद्भुत स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध सिरपुर में समाहित है लगभग डेढ़ हजार वर्षों का गौरवशाली इतिहास विश्व धरोहर बनने की ओर सिरपुर का ऐतिहासिक कदम, यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय […]

You May Like

महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच