नक्सलियों पर नकेल: छतीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से दो गिरफ्तार, लेकर जा रहे थे मोटी रकम; एक का कांग्रेस से कनेक्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 06 जुलाई 2023। कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने छतीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों को बड़ी रकम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सल सहयोगियों में एक कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र का रहने वाला 24 साल का युवक है। जो कि कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का सदस्य बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने नगदी के साथ पकड़ा
गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक भारी मात्रा में नगदी रकम लेकर बाइक से आ रहे हैं। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने अहेरी के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाइक से पहुंचे दो युवक रोहित मंगू और विप्लव सिकदार को पुलिस ने रोका और उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें दो हजार के नोट समेत 27 लाख से अधिक रकम बरामद हुई।

पुलिस कर रही नक्सलियों से पूछताछ
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ही इतनी बडी रकम को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गढ़चिरौली पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह रकम नक्सलियों की है, 27 लाख 62 हजार में से 12 लाख रुपये के नोट दो हजार के नोट हैं। जिसे बदलने के लिए ले जाया जा रहा था।

Leave a Reply

Next Post

करंट लगने से मादा भालू और उसके बच्चे की मौत, खेत में बोर के लिए लगाए गए तार की चपेट में आए दोनों

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 06 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर में करंट की चपेट में आने से बुधवार देर रात मादा भालू और उसके बच्चे की मौत हो गई। दोनों का शव सुबह खेत में पड़ा मिला तो किसान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा