रोजगार-मुआवजे को लेकर सड़क पर भू-विस्थापित, पांच किमी रैली निकाल एसईसीएल का उपक्षेत्रीय कार्यालय घेरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 04 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल की ओपन कास्ट खदान से भू-विस्थापित एक बार फिर आंदोलनरत हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पांच किमी लंबी रैली निकाली और एसईसीएल के उपक्षेत्रीय कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भू-विस्थापित घंटों तक जमकर प्रदर्शन करते रहे। इसके चलते ऑफिस और ट्रांसपोर्ट का काम पूरी तरह से प्रभावित रहा। यह लोग लंबे समय से रोजगार और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा है। 

आउट सोर्सिंग कंपनी स्टारएक्स पर प्रताड़ना का आरोप
सराईपाली ओपन कास्ट खदान से प्रभावित परिवार रोजगार, बसाहट और मुआवजे को लेकर पाली स्थित शिव मंदिर के पास एकत्र हो गए। इसके बाद वहां से रैली निकाल खदान परिसर तक पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर दिया। आरोप लगाया कि खदान में नियोजित आउट सोर्सिंग कंपनी स्टारएक्स से वे प्रताड़ित हैं। कहा कि लगातार कामगारों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके चलते वे काफर परेशान हो चुके हैं। 

भू- विस्थापित ग्रामीणों की मुख्य मांग

  • पाली से तीन किमी के अंदर नजदीक में आधुनिकतम कॉलोनी विकसित कर पुनर्वास दिया जाए। 
  • सभी परिवार के सदस्यों ( छोटे खातेदारों सहित ) को रोजगार दो मुहैया कराया जाए। 
  • रोजगार के लिए लटकाकर रखे गए मामलो का त्वरित निराकरण करें। 
  • सराईपाली ओपन कास्ट अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी के कामगारों  (ड्राइवर ,आपरेटर , हेल्फर , सुपरवाइजर अथवा अन्य किसी भी प्रकृति के कार्यो में नियोजित ) को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना बंद करें। 

ये प्रमुख मांगे है। इसके अलावा और कई मांगे है, जिन्हें जल्द पूरा नहीं करने पर आने वाले दिनों में बृहद रूप से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 

मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
ऊर्जाधानी भू-स्थापित इकाई के अध्यक्ष चंदन सिंह बंजारा ने बताया कि पहले भी कई बार निवेदन किया जा चुका है, लेकिन हर बार केवल झूठा आश्वासन ही मिलता आया है। इसके कारण चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। पहले चरण में हजारों की संख्या में रैली और प्रदर्शन के साथ 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बाद कोरबा क्षेत्रीय मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद यहां के खदान को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

अंग्रेजों के जमाने का 8वीं तक स्कूल, 300 बच्चे और सिर्फ दो टीचर, गुस्साए पैरेंट्स ने जड़ा ताला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेमेतरा 04 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में अंग्रेजों के जमाने के स्कूल में टीचर की कमी को लेकर शुक्रवार को पैरेंट्स का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में पैरेंट्स स्कूल पहुंच गए और गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद बाहर ही बैठकर प्रदर्शन करने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग