कानन पेंडारी जू घुमने आए युवक ने शेर के केज में लगा दी छलांग, समय रहते कर्मचारियों ने देख लिया इसलिए बच गई जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 19 फरवरी 2023। बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में एक युवक शेर के केज में ही कूद गया। वो जू में घूमने पहुंचा था। इस बीच वह केज के अंदर चला गया। राहत की बात ये रही कि शेर उस दौरान दूर बैठा था। कर्मचारियों की नजर भी पड़ गई। जिसके चलते युवक की जान बच गई है। यह पूरी घटना शनिवार दोपहर की है। उस समय कुंतल भीमटे नाम का युवक जू के अंदर आया। कई और लोग भी जू में घूमने पहुंचे थे। धूमते-घूमते कुंतल अचानक शेर के केज के जाली के सहारे अंदर कूद गया। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर युवक पर पड़ गई।

शेर भी केज में दूसरी तरफ बैठा था। ऐसे में कर्मचारी तुरंत शेर को दूसरी तरफ ले गए। इसके बाद युवक को किसी तरह से वहां से बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने भी राहत की सांस ली। बताया गया कि युवक बीमार था। इसलिए उसने ऐसा किया है। युवक को अचानक केज के अंदर कूदता देख आस-पास के लोग भी डर गए थे।

10 हजार का जुर्माना

घटना के बाद कानन पेंडारी प्रबंधन ने युवक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है । जुर्माने के बाद युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है। प्रबंधन ने किसी भी हाल में लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना बोले- सौंसर में शिवाजी की प्रतिमा आपने लगाने नहीं दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 19 फरवरी 2023। छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रप्रति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा। सीएम ने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि आपने सौंसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज