सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना बोले- सौंसर में शिवाजी की प्रतिमा आपने लगाने नहीं दी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 19 फरवरी 2023। छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रप्रति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा। सीएम ने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि आपने सौंसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने नहीं दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कमलनाथ जी से सवाल यही है, जब वह मुख्यमंत्री थे तब छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा सौंसर में लगाए जाने का फैसला हुआ था। प्रतिमा लगाई जा रही थी। उस समय आप की सरकार थी। आपको छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने में सरकार को सहयोग करना था लेकिन आपने प्रतिमा लगाने नहीं दी। हमने अपने राज्य में गुंडों पर बुलडोजर चलाएं, लेकिन वहां तो प्रतिमा न लग पायें इसलिए बुलडोजर चल रहे थे।

शिवराज ने कहा कि उस समय मैं मुख्यमंत्री नहीं था। मैं सौंसर गया था। तब हमने संकल्प लिया था छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। आज मुझे कहते हुए आनंद, प्रसन्नता और गर्व है कि उन्होंने लगाने नहीं दी, आज हम उसी स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में कांपी धरती, धार-बड़वानी और अलीराजपुर में भी महसूस किए गए झटके; तीन मापी गई तीव्रता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 19 फरवरी 2023। मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन मापी गई। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान