मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव धाम के दर्शन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण पहुंचकर आज महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। चंपारण को भी राम वन गमन पथ में जोड़ा गया है। उन्होंने भूमिपूजन के पश्चात क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी। 

इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने कोण्डागांव में किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोण्डागांव, 11 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने शनिवार 11 फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया और लंबित मामलों को आपसी समझौते एवं राजीनामा के माध्यम से निराकृत करने कहा। आरंभ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान