सुकमा जिले में खतरनाक नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, आठ लाख का इनाम था घोषित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 21 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली रोशन उर्फ सम्मैया सोड़ी (30) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के बुर्कालंका में रहने वाले नक्सली ने नक्सलियों की विचारधारा से त्रस्त होकर संगठन को छोड़ते हुए पुलिस के मुख्यधारा में आकर आत्मसमपर्ण कर दिया, समर्पित नक्सली के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। वह वर्ष 2008 से 2009 तक ग्राम बुर्कलंका जीआरडी मिलिशिया सदस्य रहा है। इसके अलावा वह वर्ष 2010 जनवरी माह जून तक पालाचलमा एलओएस सदस्य रहा। जिसके बाद वह वर्ष 2010 जूलाई से 2011 तक आंध्रा-ओड़िशा बॉर्डर (एओबी) जुड़ा रहा। वहीं, वर्ष 2012 के माह अगस्त से अब-तक सीआरसी कंपनी नंबर 2 का (पीपीसीएम) का सदस्य रहा। 

कई हमलों में रहा शामिल
रोशन वर्ष 2015 में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना भैरमगढ़ के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2016 में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत बोट्टेतोंग के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गये थे। वर्ष 2018 में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना उसूर के ग्राम पुजारीकांकेर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे शामिल था। इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गये थे। वर्ष 2021 में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत सुकमा के सीमावर्ती ग्राम टेकलगुड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की पांच गारंटी; सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल एक लाख और मजदूरों को 400 रोजी देने का वादा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने हर महिला को प्रतिमाह 8333 रुपये देने का वादा किया है। इस संबंध में कांग्रेस ने महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करने का वायदा किया […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर