नक्सली वारदात: जवान के पिता को घर घुसकर मारी गोली, फिर धारदार हथियार से ली जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से अलग बने नए जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नक्सलियों ने शुक्रवार देर शाम एक बुजुर्ग ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए बुजुर्ग एक जवान के पिता बताए जा रहे हैं। वारदात कोहका थाना क्षेत्र में हुई है। इसके बाद अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं नक्सिलयों ने मानपुर थाने से करीब तीन किमी दूर पर्चे भी फेंके हैं। इसमें गुजरात सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की निंदा की गई है। 

जानकारी के मुताबिक, कोहका क्षेत्र के संबलपुर गांव में शुक्रवार शाम को नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक जवान के घर में धावा बोल दिया। जवान नहीं मिला तो नक्सलियों ने उसके पिता को बाहर खींच लिया और फिर गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रवींद्र साय बताया जा रहा है। उनका बेटा मानपुर ब्लॉक के पानाबरस थाने में बतौर पुलिस कांस्टेबल पदस्थ है। एसपी वाई अक्षय कुमार ने वारदात की पुष्टि की है। 

कोराचा मुख्य मार्ग पर फेंके पर्चे
वहीं नक्सलियों ने हत्या के बाद घटना स्थल जाने वाले मार्ग मानपुर-कोराचा पर थाने से करीब तीन किमी दूर पर्चे फेंके हैं। कुछ पर्चों को पेड़ पर भी चस्पा किया है। इसमें नक्सलियों ने गुजरात सरकार के बिलकिस बानो केस में निंदा की है। पर्चे में और भी कई बातें लिखी गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी लिखा गया है। साथ ही उनके खिलाफ कई भड़काने वाली बातें लिखी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

साधु-संतों की पहचान के लिए बनेंगे आईडी कार्ड; संत समिति ने कहा-बाहरी लोग बदनाम कर रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में अब साधु-संतों की पहचान के लिए उनके आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। जिससे कोई शरारती तत्व संतों के वेश में गलत काम न कर सके। इसकी जिम्मेदारी अखिल भारतीय संत समिति ने ली है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास ने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर