अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

 महिला बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 27 फरवरी 2023। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं।

उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक, आमापारा, स्टेशन चौक से होते हुए फाफाडीह चौक, अंबेडकर चौक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Next Post

केन विलियमसन ने शतक ठोक रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा रॉस टेलर, सहवाग और गांगुली का रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में केन विलियमसन ‘संकटमोचन’ बने और 132 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए. विलियमसन का यह टेस्ट में 26वां शतक है. बता दें कि अपने शतकीय पारी के […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव