चित्रकोट जलप्रपात से निकाला गया महिला का शव, बूकी नाग के रूप में हुई शिनाख्त; दो दिन से थी लापता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 11 अगस्त 2024। शहर से 40 किमी दूर चित्रकोट जलप्रपात जो कि मिनी नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध है, वहां शनिवार की सुबह पानी के बीच एक शव को उतराता हुए देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण बिना सुरक्षा पुलिस पानी तक जा भी नहीं पा रही है, ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई है। शनिवार रात होने के चलते शव नहीं निकाला जा सका, लेकिन रविवार की सुबह शव को निकाला गया। शव किसी महिला का था, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती देखते ही बनती है, ऐसे में इस खूबसूरती को देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। शनिवार को भी काफी संख्या में लोग इस मिनी नियाग्रा की खूबसूरती को निहार रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोगों ने एक शव को पानी में उतराता देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी चित्रकोट थाना प्रभारी को दी।

चित्रकोट थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि बूकी नाग (62) पत्नी स्वर्गीय वीर सिंह निवासी बेलर खालेपारा थाना बड़ाजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जैसे ही महिला का शव बरामद हुआ परिजनों को बुलाया गया। महिला की शिनाख्त की गई।

Leave a Reply

Next Post

बालोद में 9 हथियारबंद संदिग्धों की सूचना से पुलिस हाई अलर्ट पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 11 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 वर्दीधारी नक्सलियों को देखा गया है। बताया जा रहा है कि जिले के डौंडी ब्लाक के ग्राम कुमुड़कट्टा में 9 हथियार बंद नक्सलियों की गतिविधियों का पता चला है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान तेज […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर