आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल से पहले हुई विराट कोहली की वापसी, जल्द कैंप में होंगे शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 मार्च 2024। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भारत वापसी हो गई है। पिछले दो महीने से वह अपने परिवार के साथ लंदन में थे। हाल ही में विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। दोनों एक बार फिर माता-पिता बने। आईपीए 2024 से पहले किंग कोहली की देश में वापसी से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होगा। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लीग के पहले मैच के जरिए अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। इससे पहले स्टार बल्लेबाज भारत लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। 

विराट के घर आया नन्हा मेहमान
दाएं हाथ के बल्लेबाज हाल ही में पिता बने थे। उनकी पत्नी ने एक बेटे के जन्म दिया। किंग कोहली इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। विराट ने अपने छोटे बेटे के नाम ‘अकाय’ रखा है। इसी वजह से वह भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 

आईपीएल में फैंस को कोहली से विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद
आईपीएल के आगामी सीजन में विराट कोहली के लिए खास होने वाला है। इस सीजन में फैंस को उनसे दमदार प्रदर्शन की अपेक्षा है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट का आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में सेलेक्शन उनके आईपीएल प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है यह दावा करना मुश्किल है। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 117 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने एक शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 4037 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

बरसाना की लड्डू होली: 20 क्विंटल लड्डुओं की होगी वर्षा, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु; जाम हुईं सड़कें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मथुरा 17 मार्च 2024। मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहता है। 17 मार्च यानी आज लड्डू होली का आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं। इस बार लड्डू होली पर बरसाना में तैयार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान