प्रदेश में खाद की कमी और कालाबाजारी जोरों पर – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 अगस्त 2025। खाद की किल्लत और कीमतों में हेराफेरी को भाजपा सरकार की दुर्भावना और किसान विरोधी षडयंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सहकारी सोसाइटियों में खाद नहीं है, किसान खाली हाथ निराश होकर लौट रहे हैं, खाद के अभाव में फसल की वृद्धि रूक गई है, निजी खाद दुकानों में 266 का यूरिया 1200 तक में बिक रहा है, 1350 के डीएपी के लिए 2000 रुपए प्रति बोरी चुकाना पड़ रहा है, किसान कर्ज लेकर ब्लैक में खाद खरीदने मजबूर हैं। पूरे प्रदेश में खाद की कमी और कालाबाजारी जोरों पर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खरीफ सीजन शुरू होने से 3 महीना पहले ही छत्तीसगढ़ के किसानों ने अपनी डिमांड से सरकार को अवगत करा दिया था 48 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में छत्तीसगढ़ में खरीद की फसल बोई गई है जिसके लिए 24 लाख टन उर्वरक की आवश्यकता है। डबल इंजन सरकार का दावा करने वाले भाजपा समय पर न रैक उपलब्ध करा पाई , ना सोसाइटी में भंडारण। केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल छत्तीसगढ़ को केवल 17 लाख टन खाद का आवंटन किया है, उसमें भी डीएपी की उपलब्धता में भारी कटौती की गई। अगर एक बोरी डीएपी की जगह तीन बोरी एसएसपी और एक बोरी यूरिया देना है तो अतिरिक्त 2 लाख टन यूरिया और 6 लाख टन एसएसपी दिया जाना चाहिए था, लेकिन यह सरकार केवल साढे तीन लाख टन एसएसपी का इंतजाम कर पाई है। प्रदेश में किसानों को लगभग 5 लाख टन यूरिया और 2 लाख टन डीएपी की तत्काल आवश्यकता है। जब केंद्र से प्रदेश को कम मात्रा में खाद उपलब्ध कराया गया है, तो ऐसी परिस्थिति में जितना भी खाद उपलब्ध हुआ, इसका भंडारण पहले सोसाइटियों के डिमांड के अनुरूप प्राथमिकता से सहकारी सोसाइटियों में करना चाहिए था लेकिन कमीशनखोरी के लालच में इस सरकार ने निजी दुकानदारों को ज्यादा खाद उपलब्ध कराया है, सत्ता के संरक्षण में बिचौलिए और कालाबाजारी करने वाले, किसानों को लूट रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खाद के वितरण में सरकार का नियंत्रण कहीं दिख नहीं रहा है, जिसकी वजह से है किसान खाद की कमी और ओवर रेट के चलते शोषण के शिकार हो रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति लगातार दयनीय हो रही है। भाजपा के कुशासन में किसान आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्यों में शामिल हो रहा है, अब इस तरह से उर्वरक संकट से उत्पादन को लेकर किसान चिंतित हैं, लेकिन सरकार का चरित्र शुतुरमुर्ग की तरह है।

Leave a Reply

Next Post

मंदिर दर्शन के लिए गया था परिवार, अचानक नाले में आया उफान; सभी चार बच्चों के शव बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 26 अगस्त 2025। जिले की सीमा पर भनवारटक रेलवे स्टेशन के पास स्थित मरही माता मंदिर में बलौदाबाजार जिले से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। घटना में पिता-पुत्री सहित चार लोग बरसाती नाले में बह गए। तीनों के शव बीते दिन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की