25 लाख लोगों को फ्री में LPG कनेक्शन देगी केंद्र सरकार, बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी का जताया आभार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 24 सितंबर 2025। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख नये एलपीजी कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी शक्ति को एक बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एलपीजी गरीब परिवारों की पहुंच से बाहर थी। महिलाएं धुएं से भरे चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थीं, जिससे उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से अब तक 10 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर उनके जीवन स्तर में सुधार किया है। इस लोक कल्याणकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद, आभार। बता दें कि केंद्र सरकार नवरात्र के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 25 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन बांटेगी। इसके साथ ही देशभर में उज्ज्वला लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 10.6 करोड़ हो जाएगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सरकार प्रत्येक कनेक्शन पर 2,050 रुपये खर्च करेगी, जिसमें एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और अन्य संबंधित उपकरण शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला शाहरुख खान को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार,फ्लाइंग किस देकर 'किंग खान' ने जीता दिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 सितंबर 2025। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 30 साल लंबे करियर में आखिरकार पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह सम्मान उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। सोशल मीडिया पर समारोह से जुड़ी […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा